IPL-2023 : PBKS और RR के बीच मुकाबला, प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना चाहेंगी दोनों टीमें
Competition between PBKS and RR, both teams would like to remain in the playoff race
भारत
चेतना मंच
19 May 2023 04:49 PM
आईपीएल-2023 में आज एक और अहम व बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। प्लेऑफ की दौड़ बेहद दिलचस्प और रोचक हो चुकी है। आज का मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने जा रहा है। दोनों ही टीमें प्लेऑफ की दौड़ में शामिल हैं, लेकिन यहां से एक हार टीम के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। ऐसे में शिखर धवन की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स हो या फिर संजू सैमसन की स्टार्स से सजी राजस्थान रॉयल्स की टीम, दोनों को किसी भी हाल में जीत दर्ज करनी होगी।
आज आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें धर्मशाला की खूबसूरत वादियों के बीच एचपीसीए (हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) स्टेडियम में मैदान पर होंगी। इस मैदान की पिच अब तक तो एक पहेली थी, क्योंकि यहां लंबे समय से कोई मैच नहीं हुआ था, लेकिन एक दिन पहले ही यहां पर पंजाब और दिल्ली के बीच इस वेन्यू का सीजन में पहला मैच हुआ था। उस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 15 रन से शिकस्त दी थी।
कल का मुकाबला था रोमांचक
वहीं, आईपीएल में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने हैदराबाद को जबरदस्त शिकस्त दे दी। हैदराबाद ने बैटिंग करते हुए 187 रनों का टारगेट दिया था। लेकिन, जब आरसीबी की ओर से विराट कोहली और फाफ डू प्लेसिस बैटिंग करने आए तो मानो मुकाबला एकतरफा हो गया। वहीं, सीजन का पहला शतक विराट कोहली ने जड़ दिया। डू प्लेसिस ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। फिर बेंगलुरु ने इस मैच को 8 विकट से जीत लिया और प्लेआफ की दौड़ में अभी भी बनी हुई है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।