IPL 2023: लखनऊ ने जीता मुकाबला, हैदराबाद को 5 विकेट से मिली हार
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 02:43 PM
IPL 2023: आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने घरेलू मैदान पर लगातार दूसरे मुकाबले में जीत हासिल की है। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम पर खेले जाने वाले सीजन के 10वें मैच में लखनऊ ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराया। टॉस जीतने के साथ पहले बैटिंग करने उतरे हैदराबाद की टीम बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर सिर्फ 121 रन बना पाई।
जवाब में एलएसजी ने 16 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह केएल राहुल की टीम की तीन मैच में दूसरी जीत प्राप्त हुई है। वहीं हैदराबाद को दो मैच के बाद भी पहली जीत का इंतजार कर रहे हैं।
UP News बहला-फुसलाकर किशोरी को सूरत ले गया युवक, विरोध करने पर दी दर्दनाक सजा
लखनऊ के स्पिनर ने किया कमाल
बाएं हाथ के स्पिनर क्रुणाल पंड्या ने शीर्षक्रम के तीन विकेट लिये, जिसकी मदद से लखनऊ सुपर जाइंट्स ने हैदराबाद को आठ विकेट पर 121 रन पर रोक दिया था। क्रुणाल ने 18 रन देकर तीन विकेट लिये। उन्होंने मयंक अग्रवाल (8), अनमोलप्रीत सिंह (31) और कप्तान एडेन मार्करम (0) को आउट किया। आखिरी दो विकेट उन्होंने आठवें ओवर में लगातार दो गेंदों पर लिए जिससे सनराइजर्स का स्कोर तीन विकेट पर 50 रन हो चुका है।
इस सत्र के दौरान (IPL 2023) पहला मैच और सनराइजर्स के कप्तान के तौर पर भी पहला मैच खेल रहे मार्कराम पहली ही गेंद पर विकेट हो गया। रवि बिश्नोई ने इसके बाद हैरी ब्रूक को आउट किया, जिन्हें निकोलस पूरन ने स्टम्प आउट किया। इन शुरूआती झटकों से सनराइजर्स की टीम उबर नहीं पाई। अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने बाद में 23 रन देकर दो विकेट प्राप्त किया। उन्होंने इम्पैक्ट खिलाड़ी आयुष बडोनी को 19वें ओवर में आउट कर दिया था।