IPL 2023: मुंबई ने जीता मुकाबला, हैदराबाद को 14 रन से दी शिकस्त
Pic Source: Indian Express
भारत
चेतना मंच
24 Nov 2025 12:52 AM
IPL2023: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 16वें सीजन के 25वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को उसके होमग्राउंड पर 14 रन से हराकर जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही मुंबई टीम के दो अंक हो चुके हैं ।
उसके अब पांच मैचों में छह अंक तक पहुंच गया है। रोहित शर्मा की टीम छठे स्थान पर मौजूद है। वहीं, हैदराबाद की यह तीसरी हार है और वह अंक तालिका में नौवें पायदान पर हो गई है।
Atiq Ahmed : जल्द से जल्द पुलिस हिरासत में लिए जाएंगे अतीक-अशरफ के हत्यारोपी : पुलिस
सनराइजर्स के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुना था। मुंबई ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 192 रन बना लिया था। जवाब में हैदराबाद की टीम 19.5 ओवर में 178 रन पर ऑलआउट हो गई।
इस हार के साथ (IPL2023) ही सनराइजर्स ने जीत का क्रम टूट चुका है। उसे पिछले दो मुकाबलों में सफलता मिली थी, लेकिन वह जीत की हैट्रिक नहीं लगा सकी। वहीं, मुंबई की यह लगातार तीसरी जीत मानी जा रही है।
अर्जुन तेंदुलकर ने की शानदार गेंदबाजी
सनराइजर्स हैदराबाद को आखिरी ओवर में 20 रनों की जरुरत थी। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने युवा अर्जुन तेंदुलकर को गेंदबाजी के लिए चुना था। अर्जुन ने केवल चार रन दिया।
उनके इस ओवर में दो विकेट भी गिरे। दूसरी गेंद पर अब्दुल समद रनआउट होकर पवेलियन लौट गए और पांचवीं गेंद पर अर्जुन तेंदुलकर ने भुवनेश्वर कुमार को रोहित शर्मा के हाथों कैच कराने के बाद सनराइजर्स की पारी को समेट लिया था।
आईपीएल में अर्जुन को पहली सफलता हासिल हुई। अर्जुन ने 2.5 ओवर में 18 रन दिए। उन्हें एक सफलता मिल गई। उन्हें पिछले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिल गया। तब अर्जुन ने दो ओवर में 17 रन दिए थे। उन्होंने दोनों मैचों में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है।