IPL 2023: बैंगलोर ने हैदराबाद को 8 विकेट से हराया, कोहली ने लगाया शानदार शतक
भारत
चेतना मंच
22 Nov 2025 03:57 PM
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग में 4 साल बाद विराट कोहली के शतक की वजह से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया है। इस जीत के साथ टीम ने अपने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद काफी ज्यादा लग रही है। टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच चुकी है।
हैदराबाद के राजीव गांधी (IPL 2023) स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी SRH से हेनरिक क्लासेन ने शानदार शतक लगाया है। क्लासेन की सेंचुरी की वजह से 20 ओवर में 5 विकेट पर 186 रन बनाया था।
Gorakhpur News : गोरखपुर मे भाजपा ने 24 के रण कि शुरू की तैयारी
जवाब में बेंगलुरु ने कोहली की पारी और उनकी फाफ डु प्लेसिस के साथ 172 रन की पार्टनरशिप के दम पर 19.2 ओवर में 2 विकेट खोकर टारगेट हासिल करने में कामयाब रहे।
विराट कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सीजन में अपनी सेंचुरी लगाया था। उन्होंने 63 गेंदों पर 100 रन की शानदार पारी। ये विराट का छठा IPL शतक है, उन्होंने आखिरी बार कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कोलकाता में शतक लगा दिया था।
पांचवें ओवर में ही 2 विकेट गंवाने के बाद हेनरिक क्लासेन ने कप्तान ऐडन मार्करम के साथ SRH को संभाल लिया था। दोनों ने 50 गेंद पर 76 रन की पार्टनरशिप बना लिया था। मार्करम 18 रन बनाकर आउट हुए और ये साझेदारी टूटी। क्लासेन ने इस पार्टनरशिप में 58 रन जोड़ने में कामयाब रहे।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, माइकल ब्रेसवेल, वेन पार्नेल, हर्षल पटेल, कर्ण शर्मा और मोहम्मद सिराज।
सनराइजर्स हैदराबाद: ऐडन मार्करम (कप्तान), अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, कार्तिक त्यागी, मयंक डागर, भुवनेश्वर कुमार और नितीश रेड्डी।