IPL 2025 : मनीष पांडे का ऐतिहासिक रिकॉर्ड जो आज तक है अटूट
IPL 2025
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:06 AM
IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 22 मार्च से इस महाकुंभ का आगाज होने जा रहा है, जहां एक बार फिर क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। इस लीग के पहले सीजन से लेकर अब तक कई खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा से क्रिकेट जगत में पहचान बनाई है। ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं मनीष पांडे, जिनका IPL के इतिहास में एक खास मुकाम है।
मनीष पांडे की IPL में शुरुआत
मनीष पांडे ने IPL 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए अपना डेब्यू किया था। हालांकि, उन्हें पहले सीजन में केवल 3 मैच खेलने का अवसर मिला। अगले सीजन में वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का हिस्सा बने और 5 मैचों की 4 पारियों में 168 रन बनाए। उनका शानदार प्रदर्शन उन्हें एक अलग पहचान दिलाने में सफल रहा। लेकिन असली पहचान उन्हें IPL 2009 में मिली, जब उन्होंने एक ऐतिहासिक पारी खेली।
IPL में पहला भारतीय शतक
IPL 2009 के 56वें मैच में, जब RCB का सामना डेक्कन चार्जर्स से हुआ । उस मुकाबले में मनीष पांडे ने ऐसा कारनामा किया जो आज तक कोई अन्य भारतीय बल्लेबाज नहीं कर सका। उन्होंने 73 गेंदों में 10 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 114 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही वह IPL में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। मनीष पांडे ने मात्र 19 साल और 253 दिन की उम्र में यह कीर्तिमान स्थापित किया। जिससे वह IPL इतिहास में शतक बनाने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बन गए। IPL के 17 सीजन बीत जाने के बाद भी उनका यह रिकॉर्ड अटूट बना हुआ है।
मनीष पांडे का IPL करियर
अब तक मनीष पांडे 7 अलग-अलग टीमों की ओर से खेल चुके हैं। उन्होंने कुल 171 मैचों में 159 पारियों में 29.16 की औसत और 121.10 के स्ट्राइक रेट से 3850 रन बनाए हैं। इसमें 1 शतक और 22 अर्धशतक शामिल हैं। साथ ही, उनके बल्ले से 110 छक्के और 335 चौके निकले हैं।
IPL 2025 में KKR की ओर से खेलेंगे
पिछले सीजन में वह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम का हिस्सा थे । जहां उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला, लेकिन उन्होंने उस मुकाबले में 41 रन बनाए। IPL 2025 में भी मनीष KKR की ओर से खेलते नजर आएंगे और वह एक बार फिर अपने अनुभव और बल्लेबाजी कौशल से टीम के लिए अहम भूमिका निभाने की कोशिश करेंगे।
क्या IPL 2025 में टूटेगा यह रिकॉर्ड?
IPL 2025 में कई युवा और प्रतिभाशाली बल्लेबाज खेलते नजर आएंगे। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोई भारतीय बल्लेबाज मनीष पांडे के इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को तोड़ पाता है या फिर यह रिकॉर्ड बरकरार रहेगा। क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें इस सीजन पर टिकी रहेंगी। IPL 2025