IPL 2025 : शुभमन गिल ने 25 साल की उम्र में ही रच दिया इतिहास
IPL 2025
भारत
चेतना मंच
03 May 2025 10:14 PM
IPL 2025 : आईपीएल 2025 में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने एक न्य कीर्तिमान स्थापित किया है। शुभमन गिल ने 25 साल की उम्र तक सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बना दिया है। ऐसा करते ही उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली को इस मामले में काफी पीछे छोड़ दिया है।
सबसे ज्यादा 50 + स्कोर करने का बनाया रिकॉर्ड
गिल ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल के इतिहास में 25 वर्ष की उम्र तक सबसे अधिक बार 50 या उससे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का गौरव प्राप्त किया। गिल ने यह कारनामा मात्र 110 पारियों में 29 बार 50+ स्कोर बनाकर किया, जो अब तक का सर्वाधिक है। इस उपलब्धि ने उन्हें रोहित शर्मा (19 बार), यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, विराट कोहली और ईशान किशन जैसे दिग्गजों से आगे खड़ा कर दिया है।
आईपीएल इतिहास में 25 साल के उम्र तक सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड शुभमन गिल के नाम है। शुभमन गिल ने अब तक खेले मुकाबलों में कुल 29 अर्धशतक लगाए है। इसके बाद नंबर आता है रोहित शर्मा का। रोहित शर्मा ने 25 साल की उम्र तक कुल 19 अर्धशतक लगाए थे।
इस मुकाबले में गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 224 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में सनराइजर्स की टीम 20 ओवरों में 186 रन ही बना सकी। गुजरात की इस जीत में गिल की अर्धशतकीय पारी निर्णायक रही। दिलचस्प बात यह भी है कि गिल ने जिन 29 पारियों में 50+ का स्कोर किया है, उनमें से 22 बार उनकी टीम को जीत मिली है। IPL 2025 :