IPL : वरुण ने कर दिया बड़ा कारनामा , ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने
IPL
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:26 AM
IPL : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का रोमांच चरम पर है। यह रोमांच कल 7 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए एक बेहद रोमांचक मुकाबले में भी देखने को मिला। जब कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अपनी गेंदबाज़ी में एक ऐतिहासिक कारनामा करके दिखाया। भले ही कोलकाता को इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स से 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन वरुण ने अपनी फिरकी से 11 साल पुराना कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया है।
IPL में 100 विकेट पूरे किए
चेन्नई की बल्लेबाज़ी के दौरान वरुण चक्रवर्ती ने उर्विल पटेल और रवींद्र जडेजा को आउट करते हुए अपने IPL करियर के 100 विकेट पूरे किए। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 82 पारियों में ही हासिल की, जिससे वह IPL इतिहास में सबसे तेज़ 100 विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज़ बन गए है। इससे पहले यह रिकॉर्ड अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा के नाम था, जिन्होंने 2014 में 83 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था।
IPL में सबसे तेज़ 100 विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज़
1 वरुण चक्रवर्ती 82
2 अमित मिश्रा 83
2 राशिद खान 83
4 युजवेंद्र चहल 84
5 सुनील नरेन 86
वरुण की इस उपलब्धि ने उन्हें अमित मिश्रा, राशिद खान और युजवेंद्र चहल जैसे दिग्गजों से आगे ला खड़ा किया है। वह अब IPL में सबसे तेज़ 100 विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज़ बन चुके हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स ने मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 गेंद शेष रहते 180 रन बना लिए। कोलकाता के लिए वैभव अरोड़ा ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए, जबकि हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो सफलताएँ प्राप्त कीं। वाकरुन ने अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 18 रन दिए और दो विकेट भी चटकाए। IPL :