विज्ञापन
YEIDA Scheme Draw: इस योजना के लिए सवा लाख (1.10 लाख) आवेदकों ने आवेदन किया था। जिन 973 आवेदकों को भूखंड मिले हैं वें तो यीडा प्रशासन की तारीफ कर ही रहे हैं। साथ ही जिन आवेदकों को प्लाट नहीं मिल पाए हैं वें आवेदक भी यीडा प्रशासन द्वारा ड्रॉ में अपनाई गई पारदर्शिता की खुलकर तारीफ कर रहे हैं।

YEIDA Scheme Draw: यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) के नेतृत्व में 973 प्लॉटों का सफल ड्रॉ सम्पन्न हो गया है। इस योजना के लिए सवा लाख (1.10 लाख) आवेदकों ने आवेदन किया था। यीडा प्रशसन द्वारा ड्रॉ में बेमिसाल पारदर्शिता बरती गई यही कारण है कि सभी सवा लाख आवेदक यीडा प्रशासन की तारीफ कर रहे हैं। जिन 973 आवेदकों को भूखंड मिले हैं वें तो यीडा प्रशासन की तारीफ कर ही रहे हैं। साथ ही जिन आवेदकों को प्लाट नहीं मिल पाए हैं वें आवेदक भी यीडा प्रशासन द्वारा ड्रॉ में अपनाई गई पारदर्शिता की खुलकर तारीफ कर रहे हैं।
आवेदकों ने कहा कि शानदार रही ड्रॉ प्रशासन की व्यवस्था
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में जेवर एयरपोर्ट के पास अपना घर बनाने का सपना देखने वाले एक लाख 10 हजार लोगों ने यीडा की आवासीय योजना में आवेदन किया था। पहले से घोषित तय तिथि पर 18 जून 2026 को इस योजना का ड्रॉ निकालकर 973 आवेदकों को प्लाट आवंटित कर दिए गए। इस योजना के सभी आवेदकों ने यीडा प्रशासन की पूरी टीम की खूब तारीफ की है। आवेदकों ने कहा कि यीडा प्रशासन ने योजना घोषित करने से लेकर ड्रॉ निकालने तक शानदार व्यवस्था की थी। ड्रॉ के समय ड्रॉ का लाइव टेलिकास्ट कराना तथा ड्रॉ में हाईकोर्ट के रिटायर जज की उपस्थित ने यीडा की पारदर्शिता में चार चांद लगाने का शानदार काम किया है। योजना में प्लाट ना मिलने वाले आवेदकों को प्लाट नहीं मिल पाने का मलाल तो जरूर रहा किन्तु उन्होंने कहा कि योजना का ड्रॉ पूरी ईमानदारी के साथ किया गया है।
स्कूली बच्चों के हाथों से निकलवाई गई ड्रॉ की पर्चियां
आपको बता दें कि बृहस्पतिवार को यीडा की योजना का ड्रॉ ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में सम्पन्न हो गया। ड्रॉ के दौरान स्कूली बच्चों ने खुद आवंटन के लिए पर्चियों को ड्रॉप बॉक्स से निकाला। सभी सफल आवेदकों की पर्चियों और इनके निकलने की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। हॉल में मौजूद लोगों को भी सफल आवेदकों की पर्चियों का अवलोकन करने की अनुमति दी गई जिससे किसी को संशय नहीं रहे। अलग-अलग डिजिटल चैनलों पर लाइव प्रसारण में भी लोग ड्रॉ की प्रक्रिया को देखते रहे। सबसे पहले ड्रॉ में किसानों के लिए आरक्षित भूखंड की लॉटरी हुई। इसके बाद आरक्षण और भूखंड साइज के क्रम में ड्रॉ की पर्चियां निकाली गई। कई ऐसे सफल आवेदक भी रहे जोकि कई साल से आवेदन कर रहे थे लेकिन पहली बार उनको भूखंड आवंटित हुआ।
यीडा के CEO ने गिनाई विशेषताएं कहा
यीडा का सफल ड्रॉ कराने के बाद यीडा के (CEO) राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में यीडा के द्वारा अनेक योजनाएं घोषित की जाएंगी। जल्दी ही गरीब वर्ग के नागरिकों के लिए भी यीडा प्लाट की योजना लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि यीडा का क्षेत्र निवेशकों की पहली पसंद बन गया है। उन्होंने यह भी बताया कि यीडा की टैग लाईन ‘‘फ्यूचर इज हियर” है। यह टैग लाइन पूरी तरह से सार्थक साबित हो रही है।
विज्ञापन