Big Breaking: मुख्यमंत्री योगी पहुंचे जेवर एयरपोर्ट
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:22 AM
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का जायजा लेने पहुंचे हैं। सूत्रों के मुताबिक, निरीक्षण के बाद एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीख पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। एयरपोर्ट के पहले चरण का काम लगभग पूरा हो चुका है और शुरुआत में इसका अनुमानित यात्री क्षमता सालाना 50 लाख यात्रियों के लिए रखा गया है। CM Yogi
ये अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री व गौतमबुद्धनगर के जिला प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह, जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह, उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव व नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन दीपक कुमार श्रीवास्तव, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के CEO राकेश कुमार सिंह, नोएडा प्राधिकरण के CEO डॉ. लोकेश एम, ज्यूरिख कंपनी के CEO क्रिस्टोफ श्रेलमैन समेत कई अधिकारी मौजूद थे। यहां देखें वीडियो...
[video width="478" height="850" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2025/10/WhatsApp-Video-2025-10-25-at-12.16.02-PM.mp4"][/video]
विशेषज्ञों का मानना है कि एयरपोर्ट का पूरा हो जाना न केवल क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाएगा, बल्कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा के आर्थिक और पर्यटन विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। CM Yogi