जेवर एयरपोर्ट को लेकर उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के बाद एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने के प्रस्ताव को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Jewar News : जेवर एयरपोर्ट को लेकर इस समय सबसे बड़ी खबर आ रही है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की कैबिनेट की बैठक में शुक्रवार 9 अक्टूबर 2026 को जेवर एयरपोर्ट को लेकर बड़ा फैसला किया गया है। जेवर एयरपोर्ट को लेकर लिए गए फैसले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि जेवर एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने का प्रस्ताव पास कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में जेवर एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने जेवर एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। Jewar News
जेवर एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में शामिल है। गौतमबुद्धनगर जिले में विकसित इस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र और आसपास के जिलों की कनेक्टिविटी को लाभ मिलने की उम्मीद है। जेवर एयरपोर्ट के विकास को औद्योगिक निवेश, रोजगार, पर्यटन, लॉजिस्टिक्स और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों से भी जोडक़र देखा जाता है। यही वजह है कि एयरपोर्ट से जुड़ा कोई भी बड़ा सरकारी निर्णय स्थानीय स्तर पर विशेष महत्व रखता है। Jewar News
आपको यह भी जानना जरूरी है कि उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा शहर की बगल में स्थापित जेवर एयरपोर्ट भारत के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है। मजेदार तथ्य यह है कि जेवर एयरपोर्ट का भूमि पूजन करने से लेकर उत्तर प्रदेश के इस सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से ही हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा कहते रहे हैं कि भारत तथा उत्तर प्रदेश सरकार की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वर्तमान केंद्र सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार जिस बड़े प्रोजेक्ट का भूमि पूजन करती है उसी बड़े प्रोजेक्ट का उद्घाटन भी इसी सरकार में होता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अनेक मौकों पर कह चुके है ंकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जो कहती है वही करती है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार 9 अक्टूबर 2026 को जेवर एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर करने का फैसला करके सरकार की कथनी तथा करनी एक जैसी है इस बात को साबित कर दिया है। Jewar News
विज्ञापन