Jewar News: इस दौरान BSP के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आकाश आनंद ने जैसे ही सतवीर नागर को जेवर से प्रत्याक्षी घोषित किया वैसे ही जेवर में BSP के चुनावी अभियान की शुरूआत हो गई।

जेवर विधानसभा के लिए मंगलवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। मंगलवार को बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद जेवर विधानसभा क्षेत्र के दनकौर में पहुंचे। दनकौर में आकाश आनंद ने जेवर विधानसभा सीट से BSP के प्रत्याक्षी की विधिवत घोषणा कर दी। यह घोषणा होते ही गौतमबुद्धनगर जिले की जेवर सीट पर BSP ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार भी शुरू कर दिया।
बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद BSP प्रमुख सुश्री मायावती के भतीजे हैं। दनकौर पहुंचकर बसपा के बड़े आयोजन में आकाश आनंद ने घोषणा कर दी कि सतवीर नागर जेवर विधानसभा सीट पर BSP के प्रत्याक्षी होंगे। इस दौरान BSP के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आकाश आनंद ने जैसे ही सतवीर नागर को जेवर से प्रत्याक्षी घोषित किया वैसे ही जेवर में BSP के चुनावी अभियान की शुरूआत हो गई। पहले ही उम्मीद जताई गई थी कि सतवीर नागर ही जेवर से BSP के प्रत्याक्षी होंगे। जेवर क्षेत्र में पहले से ही चर्चा चल रही थी कि BSP की प्रमुख सुश्री मायावती को “भेंट” पहुंचाकर सतवीर नागर ने अपना टिकट BSP में पक्का कर लिया है। मंगलवार को आकाश आनंद ने सतवीर नागर के टिकट पर विधिवत मुहर लगा दी।
दनकौर में BSP के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद का पूरा भाषण BSP प्रमुख मायावती की तारीफ पर केन्द्रित रहा। आकाश आनंद ने कहा कि, मैं लखनऊ से BJP की सरकार का रिपोर्ट कार्ड लेकर आया हूं। BJP के रिपोर्ट कार्ड का जिक्र करते हुए BSP नेता ने कहा कि, पिछले 10 वर्षों में BJP सरकार ने 60 हजार करोड़ से ज्यादा विज्ञापनों पर खर्च किए। उन्होंने कहा कि BJP के पास अस्पतालों के ऊपर खर्च करने के लिए पैसा नहीं हैं, विज्ञापन देने के लिए खूब पैसा है। इसी प्रकार से अनेक मुद्दे उठाते हुए आकाश आनंद ने उत्तर प्रदेश की सरकार पर रोजनार न देने, पढ़ाई की व्यवस्था न करने तथा कानून व्यवस्था को ठीक न करने के आरोप भी लगाए।
विज्ञापन