विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को नोएडा और यमुना सिटी के महत्वपूर्ण दौरे पर पहुंचे। इस दौरान औद्योगिक विकास और निवेश को गति देने के उद्देश्य से उन्होंने यमुना सिटी में करीब 15,023 करोड़ रुपये की तीन प्रमुख विनिर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

Yamuna City News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को नोएडा और यमुना सिटी के महत्वपूर्ण दौरे पर पहुंचे। इस दौरान औद्योगिक विकास और निवेश को गति देने के उद्देश्य से वह यमुना सिटी में करीब 15,023 करोड़ रुपये की तीन प्रमुख विनिर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं को क्षेत्र में औद्योगिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। Yamuna City News
यही भी पढ़े : अब जेवर एयरपोर्ट सिर्फ 20 मिनट दूर! लाखों लोगों को मिलेगा जबरदस्त फायदा
मुख्यमंत्री योगी दोपहर लगभग 1:15 बजे ग्रेटर नोएडा पहुंचे। यहां सेक्टर-10, यमुना सिटी में अम्बर एवं ऐसेन्ट इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास किया। इस दौरान रेलवे, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्वनी वैष्णव, केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी, उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी, राज्यमंत्री बृजेश सिंह हंसराज विश्कर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर, विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा व नरेन्द्र सिंह भाटी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी श्रीमती मेधा रूपम व जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व कार्यक्रम में मौजूद अन्य अतिथियों का स्वागत किया।
इस मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कभी पहचान का संकट कहा जाने वाला पश्चिमी उत्तर प्रदेश आज निवेश का हब बनता जा रहा है। कभी जंगल राज कहलाने वाला जेवर आज मंगलराज में बदल गया है। उन्होंने कहा कि जेवर क्षेत्र सेमीकंडक्टर प्लांट के साथ-साथ अब इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट के नए हब के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि 6785 करोड़ की लागत वाला बनने वाला यह सर्किट बनाने का उपक्रम न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि देश के लिए एक सौगात साबित होगा। उन्होंने कहा कि हर वर्ष भारत 40000 करोड रुपए के सर्किट का आयात करता था अब पूरी दुनिया में भारत सर्किट का निर्यात करेगा। उन्होंंने कहा कि अंबर ग्रुप के साथ कोरिया की सर्किट बनाने वाली कंपनी एसेंट के साथ यहां 6785 करोड़ के निवेश के साथ सर्किट उत्पादन इकाई स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सेमी कंडक्टर आज दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बन गयी है और यह गर्व की बात है कि उस ताकत का केन्द्र बिन्दु जेवर बना है। उन्होंने कहा कि आज मैं जेवर एयरपोर्ट पर उतरा हूं। प्रधानमंत्री के विजन के कारण क्षेत्र को एक बेहतरीन एयरपोर्ट की सौगात मिली है। अब यहां से कॉमर्शियल फ्लाइटें भी शुरू हो गयी हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार 75000 एकड़ के व्यापक लैंड के साथ हर सेक्टर को निवेश के लिए आमंत्रित कर रहा है और सरकार की पारदर्शी पॉलिशी व सिंगल विंडो सिस्टम विकास को गति दे रही है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में 96 लाख एमएसएमई यूनिट हैं। प्रधानमंत्री के विजन के कारण ही उत्तर प्रदेश का यह क्षेत्र मोबाइल मैन्यूफैक्चरिंग का सबसे बड़ा हब बन गया है। 55 प्रतिशत मोबाइल फोन इसी क्षेत्र में बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र के साथ खुशहाल और आत्मनिर्भर देश बनाना चाहते हैं। उनके इस संकल्प को पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश की सरकार पूरी तत्परता से जुटी हुई है। इसके बाद 2:45 बजे सेक्टर-8, यमुना सिटी में सेल के सोलर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की आधारशिला रखी। इसके उपरांत मुख्यमंत्री योगी 3:45 बजे नोएडा प्राधिकरण के नवीन प्रशासनिक भवन का लोकार्पण करने पहुंचे। इसी कार्यक्रम में एमएसएमई दिवस का आयोजन होगा तथा 2478 करोड़ रुपये की 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। इनमें 1045 करोड़ रुपये की 5 परियोजनाओं का लोकार्पण और 1433 करोड़ रुपये की 65 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। साथ ही यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के चौथे संस्करण का कर्टन रेजर कार्यक्रम भी आयोजित होगा।
यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि असेंट-के सर्किट्स ईएमसी-2.0 में निर्माण शुरू करने वाली पहली कंपनी होगी। वहीं सेल सोलर पी-6 का संयंत्र उत्तर प्रदेश का पहला ऐसा प्लांट होगा, जहां सोलर सेल का निर्माण किया जाएगा। अभी प्रदेश में केवल सोलर मॉड्यूल का उत्पादन होता है। इन तीनों निवेशों से यमुना सिटी में इलेक्ट्रॉनिक्स और नवीकरणीय ऊर्जा आधारित औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूती मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर करीब 10 हजार रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।
मुख्यमंत्री योगी ने यमुना सिटी के सेक्टर-10 स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी-2.0) 15,023 करोड़ रुपये के निवेश वाली तीन औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में 3,250 करोड़ रुपये की लागत से असेंट-के सर्किट्स संयुक्त उपक्रम का इलेक्ट्रॉनिक सर्किट एवं सेमीकंडक्टर सर्किट निर्माण संयंत्र, 3,520 करोड़ रुपये के निवेश से अंबर एंटरप्राइजेज का होम एप्लायंसेज एवं कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण प्लांट तथा 8,253 करोड़ रुपये की लागत से सेल सोलर पी-6 का पांच गीगावाट का सोलर सेल और पांच गीगावाट सोलर मॉड्यूल निर्माण संयंत्र शामिल हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 1500 पुलिसकर्म, 5 कंपनी पीएसी को तैनात किया गया है। वहीं गौतमबुद्धनगर की जिलाधिकारी श्रीमती मेधा रूपम ने शुक्रवार की रात्रि 10:00 बजे के उपरांत अम्बर एवं ऐसेन्ट के इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट सेक्टर-10 यीडा क्षेत्र में आगामी वीवीआईपी मूवमेंट की तैयारियों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, पार्किंग, सुरक्षा व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि आने वाले समय में गौतमबुद्धनगर का जेवर क्षेत्र सेमी कंडक्टर के बाद इलेक्ट्रोनिक्स का हब बनेगा। अपने संबोधन में केन्द्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि जेवर में अब इलेक्टोनिक्स डिवाइस के लिए उपायोगी पीसीबी का निर्माण किया जाएगा। यह बड़े गौरव की बात है कि हम 40 हजार करोड़ की जिस पीसीबी का आयात करते थे अब उसका निर्माण भारत में होगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बजट में उत्तर प्रदेश के लिए बुलेट ट्रेन के लिए व्यवस्था की है। दिल्ली से लखनऊ, वाराणसी, पटना व बंगाल में सिलीगुड़ी तक बुलेट ट्रेन चलाने की योजना है। प्रधानमंत्री का सपना है कि उत्तर प्रदेश में ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बदला जाए। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया और कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल चुकी है। Yamuna City News
विज्ञापन