जेवर एयरपोर्ट से अक्तूबर में कई और शहरों के लिए उड़ानें शुरू करने की तैयारी है, विमानन कंपनियां इसके लिए विमानों का शेड्यूल सितंबर के आखिरी सप्ताह तक जारी कर सकती हैं।

जेवर एयरपोर्ट से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। एयरपोर्ट से अक्टूबर महीने में कई और शहरों के लिए घरेलू उड़ानें शुरू करने की तैयारी चल रही है। विमानन कंपनियां सितंबर के अंतिम सप्ताह तक अपना विंटर शेड्यूल जारी कर सकती हैं। इसके बाद यह साफ हो जाएगा कि जेवर एयरपोर्ट से किन नए शहरों के लिए सीधी उड़ान शुरू होने जा रही है। जेवर एयरपोर्ट से 15 जून को घरेलू उड़ानों का संचालन शुरू हुआ था। शुरुआत में 17 शहरों को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ा गया था। हालांकि यात्रियों की संख्या कम रहने के कारण चंडीगढ़, बेंगलुरु और नवी मुंबई के लिए संचालित उड़ानें बंद करनी पड़ी थीं। Jewar airport
जेवर एयरपोर्ट से अकासा एयर और इंडिगो की ओर से घरेलू विमान सेवाएं संचालित की जा रही हैं। शुरुआती दौर में कई शहरों के लिए उड़ान शुरू होने से यात्रियों को हवाई कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद बढ़ी थी, लेकिन कुछ रूट पर अपेक्षित यात्री नहीं मिलने से कंपनियों को सेवाओं में बदलाव करना पड़ा। अब अक्टूबर से एक बार फिर नए रूट जोड़ने की तैयारी है।Jewar airport
नवी मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अकासा एयर एक अक्टूबर से नवी मुंबई के लिए उड़ान दोबारा शुरू करने की तैयारी में है। इसके अलावा अकासा और इंडिगो की ओर से कुछ अन्य नए शहरों के लिए भी जेवर एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू की जा सकती है। हालांकि नए शहरों और उड़ानों की संख्या की आधिकारिक तस्वीर विमानन कंपनियों के विंटर शेड्यूल के सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगी। Jewar airport
विमानन कंपनियां सितंबर के अंतिम सप्ताह में अपना विंटर शेड्यूल जारी करने वाली हैं। इसी शेड्यूल में अक्टूबर से शुरू होने वाली नई उड़ानों और नए रूट की जानकारी सामने आने की उम्मीद है। बीते दिनों कुछ उड़ानों के बंद होने से जेवर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी प्रभावित हुई थी, लेकिन नए रूट शुरू होने पर इसकी भरपाई होने की संभावना है। नए शहरों से जुड़ने पर जेवर, रबूपुरा, दनकौर समेत आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिल सकता है।Jewar airport
साल के अंत तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की भी उम्मीद
जेवर एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानों के साथ अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी को लेकर भी प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन से पहले एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जानकारी के अनुसार अकासा की ओर से इसके लिए आवेदन किया गया है। अकासा की टीम अक्टूबर में एयरपोर्ट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर सकती है। प्रक्रिया पूरी होने पर साल के अंत तक जेवर एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने की संभावना है।Jewar
जेवर के लिए क्यों अहम है यह विस्तार?
जेवर एयरपोर्ट के विस्तार के साथ जेवर क्षेत्र में परिवहन और कारोबार से जुड़ी गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। नए शहरों के लिए उड़ानें शुरू होने से स्थानीय यात्रियों को दिल्ली या अन्य एयरपोर्ट पर निर्भरता कम करने का विकल्प मिलेगा।
फिलहाल जेवर और आसपास के यात्रियों की नजर अब सितंबर के अंतिम सप्ताह में जारी होने वाले विंटर शेड्यूल पर है। इसी के बाद पता चलेगा कि अक्टूबर में जेवर एयरपोर्ट से हवाई कनेक्टिविटी का दायरा कितना बढ़ता है।
विज्ञापन