Jewar Airport:14 करोड़ रुपये होंगे खर्च, ग्रेनो प्राधिकरण ने निकाले टेंडर
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 01:39 AM
ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा(Greater Noida) से नोएडा एयरपोर्ट (Airport)तक जाना और आसान हो जाएगा। यमुना एक्सप्रेसवे के पैरलल गौतमबुद्ध विवि से यमुना प्राधिकरण एरिया तक की चार लेन सडक़ (Road)को जल्द ही और दुरुस्त किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के परियोजना विभाग ने इस काम के लिए टेंडर (Tender) निकाल दिए हैं। करीब 14 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जिस पर करीब तीन किलोमीटर लंबी इस रोड की री-सर्फेसिंग का काम करीब छह माह में पूरा होगा। वहीं, 29 अन्य कार्यों के लिए भी प्रोजेक्ट विभाग ने करीब 39 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए हैं।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण(CEO Narendra Bhushan) ने बीते दिनों इस रोड का निरीक्षण किया था। इसके बाद परियोजना विभाग ने सीआरआरआई (सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट)(CRRI) से अध्ययन कराया। उसकी रिपोर्ट के आधार पर एस्टीमेट तैयार कर आईआईटी से परीक्षण कराया और इसकी री-सर्फेसिंग के लिए टेंडर जारी कर दिए। इसकी निविदा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 दिसंबर है। 24 दिसंबर को प्री-क्वालीफिकेशन बिड खुलेगी। इसके बाद प्राइस बिड खुलेगी, जिसमें चयनित कंपनी इसकी री-सर्फेसिंग का काम पूरा करेगी। इस रोड के बन जाने से ग्रेटर नोएडा से नोएडा एयरपोर्ट तक जाना और आसान हो जाएग, क्योंकि ग्रेटर नोएडा से जीबीयू तक जाने का रास्ता पहले से दुरुस्त है और अब जीबीयू से यीडा सिटी एरिया तक की रोड भी दुरुस्त हो जाएगी।
सीईओ नरेंद्र भूषण के निर्देश पर प्राधिकरण का परियोजना विभाग इस रोड के साथ ही कई अन्य मार्गों को भी दुरुस्त कराने जा रहा है। मसलन, दादरी से नोएडा एंट्री प्वाइंट तक डीएससी रोड की मरम्मत, सेक्टर चाई-फाई में 45 व 60 मीटर चौड़ी रोड की री-सर्फेसिंग, सेक्टर टेकजोन फोर की 24, 30, 45 व 60 मीटर चौड़ी रोड की मरम्मत आदि सडक़ें दुुरुस्त की जाएंगी। इन सडक़ों के टेंडर के लिए सोमवार से आवेदन शुरू हो गए हैं। 22 दिसंबर तक आवेदन और 24 दिसंबर को प्री क्वालीफिकेशन बिड खुलेगी होगी। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से सिरसा रोटरी की तरफ 80 मीटर चौड़ी सडक़ के साथ हरित पट्टी का विकास व सौंदर्यीकरण का कार्य भी होना है। 2.40 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके लिए भी सोमवार से ही आवेदन शुरू हो गए हैं।