Jevar:प्रधानमंत्री सुकन्या योजना की धनराशि मौजमस्ती में उड़ाई
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 06:40 PM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 06:40 PM
जेवर । गांव चौरोली में स्थित डाकघर से पोस्ट मास्टर ने प्रधानमंत्री (Prime Minister)द्वारा चलायी जा रही सुकन्या योजना के नाम पर जमा किये गये सैकडों द्धारा लाखों रूपये की धनराशि को सरकारी खजाने में जमा कराने के नाम पर अपनी मौज मस्ती में उड़ा दिये। मामले की भनक जब ग्रामीणों को लगी तो उनके होश उड गये पीडितों ने जेवर कोतवाली में गांव के डाकखाना में तैनात पोस्ट मास्टर के खिलाफ धोखाधडी से धन हडपने का आरोप लगा नामजद तहरीर दी है।
गांव चौरोली निवासी निवासी सतीश कुमार ने बताया कि गांव महगौरा जिला अलीगढ निवासी सचिन ने डाकखाना के लिये वर्ष 2012 में मेरा मकान किराये पर लिया था जिसमें सुन्कया योजना के तहत गांवों के संजय शर्मा ने 15 हजार रूपये, कपिल चौधरी 55 हजार रूपये, ओमवती ने 45 हजार रूपये, रीता देवी व उनकी पुत्री कुमारी निधि एक लाख पचास हजार रूपये, सतीश कुमार ने एसबी खाता में एक लाख पचास हजार रूपये, अवधेश कुमार ने एसबी खाता में 85 हजार रूपये, प्रीति देवी पत्नि अवधेश व पुत्री राखी व प्रियांशी ने सुकन्या योजना में उन्नीस उन्नीस हजार रूपये, रेखा पन्ति मनोज ने 20 हजार रूपये, संजू ने 60 हजार रूपये, नन्दनी व क्षमा ने ग्यारह ग्यारह हजार रूपये, रितू पांच हजार रूपये , ममता पत्नि बिलकेश ने सुकन्या योजना में 14 हजार रूपये पुत्री संध्या व प्रियंका ने 28 हजार रूपये व जगवीर ने एसबी खाता में 6 लाख रूपये, तनु पत्नि रामकुमार सिंह पे एसबी खाता में 2 लाख 3 हजार 731 रूपये के अलावा भुदेव शर्मा ने एसबी खाता नंबर में 21 लाख रूपये आदि ग्रामीणों ने जमा कराये थे। जिनको पोस्ट मास्टर ने सरकारी खजाने में जमा कराने के बजाये अपनी मौज मस्ती में उडा दिया। मामले की भनक लगते ही दर्जनों पीडित लोग जेवर कोतवाली पहुंचे ओर पोस्ट मास्टर के खिलाफ नारेबाजी कर नामजद तहरीर देकर धनराशि वापिस कराने की मांग की है। ग्रामीण का आरोप है की पोस्ट मास्टर ने करीब सैकडों ग्रामीणों को एक करोड का चूना लगाया है।
इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह का कहना है की मामले की जांचकर दोषी पोस्ट मास्टर के खिलाफ तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी ।