जेवर एयरपोर्ट से आगरा के बीच आने-जाने वाले यात्रियों के लिए आने वाले समय में परिवहन का नया विकल्प मिल सकता है। यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने एयरपोर्ट को आगरा से जोड़ने के लिए हाइड्रोजन बसों के संचालन की योजना पर काम तेज कर दिया है।

YEIDA Hydrogen Bus : जेवर एयरपोर्ट से आगरा के बीच आने-जाने वाले यात्रियों के लिए आने वाले समय में परिवहन का नया विकल्प मिल सकता है। यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने एयरपोर्ट को आगरा से जोड़ने के लिए हाइड्रोजन बसों के संचालन की योजना पर काम तेज कर दिया है। यमुना सिटी में हाइड्रोजन बसों का ट्रायल पूरा होने के बाद अब लंबे रूट पर इनके संचालन की संभावनाएं तलाश की जा रही हैं। यीडा अधिकारियों के मुताबिक, इस संबंध में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के साथ पत्राचार शुरू किया गया है। योजना को अंतिम रूप देने से पहले ट्रायल के दौरान यात्रियों की संख्या, रूट की मांग और संचालन से जुड़े पहलुओं का आकलन किया गया है। YEIDA Hydrogen Bus
यमुना सिटी में तीन हाइड्रोजन बसों का परीक्षण किया गया। यह ट्रायल एक जुलाई से 31 जुलाई तक अलग-अलग रूटों पर चला। इस अवधि में पहली बस 18 दिन, दूसरी 15 दिन और तीसरी बस चार दिन संचालित की गई। ट्रायल के दौरान तीनों बसों से करीब 1.65 लाख रुपये का किराया प्राप्त हुआ। हालांकि बसों की क्षमता के मुकाबले यात्रियों की संख्या कम रहने के कारण यीडा को करीब 8.32 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। इसके बावजूद प्राधिकरण अब जेवर एयरपोर्ट और आगरा के बीच हाइड्रोजन बस सेवा की संभावनाओं पर आगे बढ़ रहा है। YEIDA Hydrogen Bus
इस परियोजना के लिए नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC) की ओर से तीन हाइड्रोजन बसें उपलब्ध कराई गई हैं। इनका संचालन यूपीएसआरटीसी के चालक और परिचालक करते हैं। बसों से जुड़े ईंधन और रखरखाव की जिम्मेदारी एनटीपीसी के पास है, जबकि ट्रायल से होने वाले वित्तीय नुकसान की भरपाई यीडा द्वारा की जा रही है।इन हाइड्रोजन बसों की सबसे बड़ी खासियत इनकी लंबी दूरी तय करने की क्षमता है। एक बार हाइड्रोजन भरने के बाद बस करीब 600 किलोमीटर तक चल सकती है। बसों में लगभग 45 यात्रियों के बैठने की क्षमता है।एनटीपीसी ग्रेटर नोएडा स्थित अपने प्लांट में इन बसों के लिए हाइड्रोजन तैयार करता है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इसके लिए शोधित अपशिष्ट जल का इस्तेमाल किया जा रहा है। हाइड्रोजन आधारित ईंधन से चलने वाली इन बसों से प्रदूषण कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है। YEIDA Hydrogen Bus
जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद आसपास के शहरों को एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। आगरा देश के प्रमुख पर्यटन शहरों में शामिल है और यहां से बड़ी संख्या में यात्रियों के एयरपोर्ट तक पहुंचने की संभावना है। यीडा के एसीईओ राजेश कुमार के मुताबिक, जेवर एयरपोर्ट से आगरा तक हाइड्रोजन बस चलाने की योजना को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है। ट्रायल के दौरान यात्रियों की प्रतिक्रिया और संभावित मांग का आकलन करने के बाद आगे की योजना तैयार की जा रही है। YEIDA Hydrogen Bus
विज्ञापन