विज्ञापन
विज्ञापन
जेवर नगर के पास स्थापित किए गए जेवर एयरपोर्ट से हवाई यात्रा शुरू होने वाली है। जेवर एयरपोर्ट से हवाई यात्रा के लिए अलग-अलग एयरलाइंस के साथ समझौते किए जा रहे हैं। इस बीच जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचने की व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जा रहा है।

Jewar Airport : जेवर नगर के पास स्थापित किए गए जेवर एयरपोर्ट से हवाई यात्रा शुरू होने वाली है। जेवर एयरपोर्ट से हवाई यात्रा के लिए अलग-अलग एयरलाइंस के साथ समझौते किए जा रहे हैं। इस बीच जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचने की व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जा रहा है। पूरे उत्तर भारत के जेवर एयरपोर्ट तक बसें चलाने की पूरी योजना बना ली गई है। ग्रेटर नोएडा के परी चौक से मात्र 30 मिनट में बस आपको जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचा देगी। नोएडा से बस के द्वारा एयरपोर्ट तक पहुंचने में केवल एक घंटे का समय लगेगा। Jewar Airport
जेवर एयरपोर्ट तक बस पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के साथ ही साथ दिल्ली परिवहन निगम, हरियाणा रोडवेज तथा उत्तराखंड रोडवेज के साथ समझौते किए गए हैं। जेवर एयरपोर्ट का संचालन करने वाली कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (Yamuna International Airport Private Limited) ने अलग-अलग प्रदेशों के परिवहन निगमों के साथ समझौता किया है। यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड को वाईआईएपीएल ( YIAPL) के नाम से भी जाना जाता है। वाईआईएपीएल (YIAPL) के द्वारा ही जेवर एयरपोर्ट का संचालन किया जा रहा है। Jewar Airport
जेवर एयरपोर्ट का संचालन करने वाली कंपनी वाईआईएपीएल (YIAPL) के अधिकारिक प्रवक्ता यमुना औद्योगिक प्राधिकरण (यीडा) के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACO) शैलेन्द्र भाटिया हैं। श्री भाटिया ने चेतना मंच को बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ग्रेटर नोएडा के परी चौक तथा कासना, नोएडा के सेक्टर-37 बाटनिकल गार्डन, कौशांबी, गाजियाबाद वाया सिकंदराबाद, मेरठ, हापुड़, आगरा, हाथरस, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, अलीगढ़ व बुलंदशहर के विभिन्न रूटों से जेवर एयरपोर्ट तक बस चलाएगा। इसी प्रकार उत्तराखंड रोडवेज के देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश व हल्द्वानी से जेवर एयरपोर्ट तक बसें चलाएगा। हरियाणा की बसें चंडीगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल जैसे प्रमुख शहरों से तथा दिल्ली परिवहन निगम कश्मीरी गेट आइएसबीटी, सराय काले खां, आनंद विहार, और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से जेवर एयरपोर्ट तक बसें चलाएगा। Jewar Airport
श्री भाटिया ने बताया कि जेवर एयरपोर्ट पर बसों व निजी परिवहन सेवाओं के लिए पार्किंग की व्यवस्था कर दी गई है। टर्मिनल बिल्डिंग के बाहर ही टैक्सी मिलेगी। टैक्सी संचालन के लिए महिंद्रा लाजिस्टिक्स से इलेक्ट्रिक कैब सेवा की साझेदारी की गई है। इसके अलावा उबर, ओला, रैपिडो और मेक माई ट्रिप जैसी कंपनियां अपनी सेवाएं देगी। एयरपोर्ट पर एक समय में 100 वाहन चार्ज हो सकेंगे।एयरपोर्ट तक सीधी कनेक्टिविटी को एनसीआर में शटल सेवा भी शुरू की जाएगी। नोएडा, ग्रेनो, गाजियाबाद, अक्षरधाम मंदिर जैसे प्रमुख स्थानों से नियमित शटल बस सेवा मिलेगी। रेडबस जैसे प्लेटफार्म के साथ साझेदारी की गई है, जो मथुरा, आगरा, लखनऊ, देहरादून, चंडीगढ़ और जयपुर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए लग्जरी बस सेवाएं देंगे। Jewar Airport
विज्ञापन