विज्ञापन
लोकसभा हाउसिंग कमेटी के अध्यक्ष तथा गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश की आर्थिक प्रगति, रोजगार सृजन तथा वैश्विक संपर्क का एक सशक्त केन्द्र बनकर उभरेगा।

रिपोर्ट - अरुण सिन्हा
Jewar Airport : लोकसभा हाउसिंग कमेटी के अध्यक्ष तथा गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश की आर्थिक प्रगति, रोजगार सृजन तथा वैश्विक संपर्क का एक सशक्त केन्द्र बनकर उभरेगा। वे सांसदों, विधायकों तथा एयरपोर्ट अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट के भ्रमण व अध्ययन करने के बाद समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। लोकसभा हाउसिंग कमेटी द्वारा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर में आयोजित स्थानीय अध्ययन एवं भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने एयरपोर्ट का निरीक्षण करके विभिन्न बिन्दुओं पर बैठक की। Jewar Airport
संबंधित विभाग के अधिकारियों ने जेवर एयरपोर्ट की परियोजनाओं का संक्षिप्त परिचय देते हुए इसकी वर्तमान प्रगति एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सांसदों एवं वीवीआईपी के लिए उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल व्यवस्थाओं, वीआईपी एवं वीवीआईपी लाउंज, यात्री सुविधाओं, प्रस्थान एवं आगमन क्षेत्रों, दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष व्यवस्थाओं, टर्मिनल भवन, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित पहल का अवलोकन कराया। साथ ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Airports Authority of India), नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (Noida International Airport Limited), यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Yamuna Expressway Industrial Development Authority), ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (Bureau of Civil Aviation Security), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (Central Industrial Security Force), ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन (Bureau of Immigration), केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (Central Board of Indirect Taxes and Customs) तथा राजस्व विभाग सहित विभिन्न एजेंसियों के मध्य समन्वय एवं भविष्य में आवश्यक चिकित्सीय सुविधाओं एवं सुधारों पर विस्तृत चर्चा की गई। Jewar Airport
लोकसभा हाउसिंग कमेटी के अध्यक्ष तथा सांसद डॉ. महेश शर्मा ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के वाइस चेयरमैन (वी.सी.) क्रिस्टोफ श्नेलमैन, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड, समस्त संबंधित एजेंसियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके उत्कृष्ट समन्वय एवं सहयोग की सराहना की। इस अवसर पर सांसद डॉ. महेश शर्मा ने देश में विश्वस्तरीय नागरिक उड्डयन अवसंरचना के विकास एवं कनेक्टिविटी को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसी ऐतिहासिक एवं महत्वाकांक्षी परियोजना को गति प्रदान करने, निवेश एवं आधारभूत संरचना के विकास को नई दिशा देने तथा प्रदेश को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति भी विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार के समन्वित प्रयासों से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश की आर्थिक प्रगति, रोजगार सृजन तथा वैश्विक संपर्क का एक सशक्त केंद्र बनकर उभरेगा। Jewar Airport

कार्यक्रम के दौरान हाउसिंग कमेटी की सदस्य एवं सांसद श्रीमती अपराजिता सारंगी, सांसद कोडिकुन्निल सुरेश, सांसद अक्षय यादव, सांसद (बुलंदशहर) भोला सिंह, सांसद (अलीगढ़) सतीश कुमार गौतम, विधायक (सिकंदराबाद) लक्ष्मीराज सिंह, विधायक (खुर्जा) श्रीमती मीनाक्षी सिंह, विधायक (दादरी) तेजपाल नागर, विधान परिषद सदस्य नरेंद्र भाटी, विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर अमित चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर अभिषेक शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। Jewar Airport
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में कल बैठक के दौरान जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय रही। सांसद डॉ. महेश शर्मा के साथ अलीगढ़, बुलंदशहर के सांसद के अलावा सपा सांसद अक्षय यादव, दादरी, बुलंदशहर, खुर्जा, सिकन्द्राबाद विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी व भाजपा अध्यक्ष अभिषेक शर्मा रहे पर जेवर के विधायक नहीं दिखे। लोगों में चर्चा है कि एयरपोर्ट विमान सेवा के उद्घाटन पर सांसद डॉ. महेश शर्मा को आमंत्रित नहीं किया गया था। उसी क्रिया की यह प्रतिक्रिया थी। इसको लेकर भाजपा में खासी चर्चा रही। Jewar Airport
विज्ञापन