विज्ञापन
जेवर एयरपोर्ट से यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। 1 जुलाई से एयरपोर्ट अपने उड़ान नेटवर्क और संचालन क्षमता में बड़ा विस्तार करने जा रहा है। फिलहाल जहां यहां से प्रतिदिन करीब 12 उड़ानें संचालित हो रही हैं, वहीं अगले चरण में यह संख्या बढ़कर 40 से 45 दैनिक उड़ानों तक पहुंच जाएगी।

Jewar Airport : जेवर एयरपोर्ट से यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। 1 जुलाई से एयरपोर्ट अपने उड़ान नेटवर्क और संचालन क्षमता में बड़ा विस्तार करने जा रहा है। फिलहाल जहां यहां से प्रतिदिन करीब 12 उड़ानें संचालित हो रही हैं, वहीं अगले चरण में यह संख्या बढ़कर 40 से 45 दैनिक उड़ानों तक पहुंच जाएगी। इसके साथ ही एयरपोर्ट का नेटवर्क 5 शहरों से बढ़कर लगभग 16 से 17 प्रमुख शहरों तक विस्तारित होगा। Jewar Airport
वर्तमान में जेवर एयरपोर्ट से नवी मुंबई, जम्मू, अमृतसर, हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए उड़ान सेवाएं उपलब्ध हैं। 1 जुलाई से इस सूची में बड़ा विस्तार होने जा रहा है, जिसके तहत मुंबई, श्रीनगर, बरेली, भोपाल, देहरादून, धर्मशाला, चंडीगढ़, जयपुर, जोधपुर, किशनगढ़, लखनऊ और पंतनगर जैसे शहर भी सीधे एयर कनेक्टिविटी से जुड़ जाएंगे। जेवर एयरपोर्ट के वाइस चेयरमैन क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने बताया कि शुरुआती 10 दिनों का संचालन सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। सीमित उड़ानों के जरिए सिस्टम को स्थिर करने के बाद अब एयरपोर्ट बड़े पैमाने पर विस्तार के लिए पूरी तरह तैयार है। उनके अनुसार 1 जुलाई से यह एयरपोर्ट 16–17 गंतव्यों से जुड़कर रोजाना 40 से 45 उड़ानों का संचालन करेगा। Jewar Airport
हालांकि एयरपोर्ट तक पहुंच को लेकर यात्रियों की कुछ समस्याएं सामने आई हैं। महंगे कैब किराए और सीमित सार्वजनिक परिवहन सुविधा को लेकर यात्रियों ने असंतोष जताया है। फिलहाल यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) की ओर से नोएडा तक एसी ई-बस सेवा चलाई जा रही है, जिसका किराया 50 रुपये तय किया गया है। वहीं ऐप आधारित टैक्सी सेवा के जरिए नोएडा के बॉटनिकल गार्डन तक किराया लगभग 600 रुपये से शुरू होता है। Jewar Airport
एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार टर्मिनल का विकास कार्य लगातार जारी रहेगा। आने वाले हफ्तों में कई निर्माण और तकनीकी सुधार पूरे किए जाएंगे। शुरुआती चरण में ई-गेट, डिजीयात्रा और एयर कंडीशनिंग सिस्टम जैसी तकनीकी समस्याएं सामने आई थीं, जिन्हें अब धीरे-धीरे ठीक किया जा रहा है। फिलहाल टर्मिनल पर 7 फूड एंड बेवरेज आउटलेट और कई रिटेल स्टोर यात्रियों के लिए शुरू हो चुके हैं। वर्तमान में जेवर एयरपोर्ट की वार्षिक यात्री क्षमता 1.2 करोड़ है। जैसे ही यह क्षमता 80 प्रतिशत (करीब 96 लाख यात्रियों) तक पहुंचती है, विस्तार कार्य शुरू कर इसे 3 करोड़ यात्रियों की वार्षिक क्षमता तक बढ़ाने की योजना है। Jewar Airport
विज्ञापन