विज्ञापन
जेवर एयरपोर्ट से हवाई यात्रा का समय आ गया है। सोमवार 15 जून 2026 को सुबह 08 बजकर 05 मिनट पर जेवर एयरपोर्ट पर पहली कॉमर्शियल फ्लाइट लैंड होगी। जेवर एयरपोर्ट पर उतरने वाली पहली फ्लाइट से सामान्य यात्रियों के साथ ही खास मेहमान भी जेवर एयरपोर्ट की धरती पर उतरेंगे।

Jewar Airport : जेवर एयरपोर्ट से हवाई यात्रा का समय आ गया है। सोमवार 15 जून 2026 को सुबह 08 बजकर 05 मिनट पर जेवर एयरपोर्ट पर पहली कॉमर्शियल फ्लाइट लैंड होगी। जेवर एयरपोर्ट पर उतरने वाली पहली फ्लाइट से सामान्य यात्रियों के साथ ही खास मेहमान भी जेवर एयरपोर्ट की धरती पर उतरेंगे। जेवर एयरपोर्ट से हवाई यातायात का सपना लम्बे समय से देखा जा रहा था। यह सपना सोमवार 15 जून 2026 को साकार रूप में बदल जाएगा। इस दौरान जेवर एयरपोर्ट पर हवन-पूजन करके हवाई यातायात को सुगम बनाए रखने की प्रार्थना परमपिता परमात्मा से की गई। Jewar Airport
जेवर एयरपोर्ट पर उतरने वाली पहली कॉमर्शियल फ्लाइट से नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा जेवर क्षेत्र के 75 कारोबारी भी जेवर एयरपोर्ट की धरती पर उतरेंगे। दरअसल जेवर एयरपोर्ट से हवाई यात्रा के संचालन के साथ ही गौतमबुद्धनगर जिले के विकास को नई उड़ान मिलेगी। गौतमबुद्धनगर जिले के विकास की उड़ान को ऐतिहासिक पल बनाने के लिए सीआरसी समूह ने एक बड़ी पहल की है। इस पहल के तहत 15 जून को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से उड़ान भरकर जेवर एयरपोर्ट पर आने वाली फ्लाइट में गौतमबुद्ध नगर जिले के 75 कारोबारियों को जेवर एयरपोर्ट पर पूरे मान-सम्मान के साथ उतारा जाएगा। जेवर एयरपोर्ट पर उतरने वाली पहली फ्लाइट से यात्रा करके गौतमबुद्ध नगर जिले के कारोबारी नोएडा, ग्रेटर नोएउा तथा जेवर क्षेत्र के विकास की गाथा के महत्वपूर्ण गवाह बनेंगे। जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने से केवल गौतमबुद्धनगर जिला ही नहीं बल्कि पूरा पश्चिम उत्तर प्रदेश विकास की नई उड़ान भर सकेगा। Jewar Airport
जेवर एयरपोर्ट 15 जून से शुरू होने वाले हवाई यातायात के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बीच जेवर एयरपोर्ट के सफल संचालन की कामना करते हुए एयरपोर्ट परिसर में हवन-पूजन किया गया। जेवर एयरपोर्ट पर हवन-पूजन का कार्यक्रम जेवर क्षेत्र के विधायक धीरेन्द्र सिंह तथा एयरपोर्ट का संचालन करने वाली कंपनी यायल के अधिकारियों की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। हवन-पूजन के दौरान जेवर एयरपोर्ट के सफलतापूर्वक संचालन तथा उत्तर प्रदेश के समग्र विकास की कामना की गई। इस दौरान जेवर क्षेत्र के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट से हवाई यातायात शुरू होना उत्तर प्रदेश के लिए ऐतिहासिक पल है। Jewar Airport
विज्ञापन