विज्ञापन
जेवर एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ान सेवाओं की शुरुआत अब आधिकारिक रूप से तय हो गई है। इंडिगो एयरलाइंस ने घोषणा की है कि 15 जून 2026 से इस नए एयरपोर्ट से नियमित विमान सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। इसी के साथ एयरलाइन ने पूरा टाइम टेबल जारी कर दिया है और ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।

Jewar Airport : जेवर एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ान सेवाओं की शुरुआत अब आधिकारिक रूप से तय हो गई है। इंडिगो एयरलाइंस ने घोषणा की है कि 15 जून 2026 से इस नए एयरपोर्ट से नियमित विमान सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। इसी के साथ एयरलाइन ने पूरा टाइम टेबल जारी कर दिया है और ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। शुरुआती दिन पर यानी 15 जून को विशेष उद्घाटन उड़ानों का संचालन किया जाएगा, जिनमें लखनऊ, बेंगलुरु और जेवर एयरपोर्ट के बीच कनेक्टिविटी उपलब्ध रहेगी। इसके बाद इसी दिन से हैदराबाद और अमृतसर के लिए दैनिक नियमित उड़ानें शुरू होंगी। वहीं 16 जून से जम्मू और बेंगलुरु रूट पर भी रेगुलर फ्लाइट सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। Jewar Airport
इंडिगो द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, यात्रियों को दिनभर अलग-अलग शहरों के लिए सीधी उड़ानों की सुविधा मिलेगी। एयरलाइन ने स्पष्ट किया है कि सभी रूट्स की टिकट बुकिंग अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। Jewar Airport
लखनऊ → जेवर एयरपोर्ट (6E 2278): 07:05 – 08:05
जेवर एयरपोर्ट → बेंगलुरु (6E 2278): 08:35 – 11:05
बेंगलुरु → जेवर एयरपोर्ट (6E 2279): 15:45 – 18:20
जेवर एयरपोर्ट → लखनऊ (6E 2279): 18:55 – 20:00 Jewar Airport
हैदराबाद → जेवर एयरपोर्ट (6E 2490): 06:25 – 08:35
जेवर एयरपोर्ट → अमृतसर (6E 2490): 10:10 – 11:20
अमृतसर → जेवर एयरपोर्ट (6E 2491): 12:15 – 13:20
जेवर एयरपोर्ट → हैदराबाद (6E 2491): 14:50 – 16:50 Jewar Airport
बेंगलुरु → जेवर एयरपोर्ट (6E 2455): 06:15 – 08:50
जेवर एयरपोर्ट → जम्मू (6E 2455): 10:05 – 11:25
जम्मू → जेवर एयरपोर्ट (6E 2456): 12:10 – 13:30
जेवर एयरपोर्ट → बेंगलुरु (6E 2456): 14:40 – 17:20 Jewar Airport
जेवर एयरपोर्ट से उड़ान सेवाओं की शुरुआत के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधी घरेलू कनेक्टिविटी का बड़ा लाभ मिलेगा। इससे यात्रा समय कम होगा और क्षेत्र में एयर कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी। Jewar Airport
विज्ञापन
विज्ञापन