विज्ञापन
जेवर एयरपोर्ट के संचालन के साथ ही यहां कनेक्टिविटी को लेकर मजबूत और बहुस्तरीय व्यवस्था तैयार की गई है। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए बस सेवाओं, एयरपोर्ट टैक्सी, ऐप-आधारित कैब और शटल सर्विस का व्यापक नेटवर्क तैयार कर लिया है।

Jewar Airport : ग्रेटर नोएडा स्थित जेवर एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जेवर एयरपोर्ट के संचालन के साथ ही यहां कनेक्टिविटी को लेकर मजबूत और बहुस्तरीय व्यवस्था तैयार की गई है। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए बस सेवाओं, एयरपोर्ट टैक्सी, ऐप-आधारित कैब और शटल सर्विस का व्यापक नेटवर्क तैयार कर लिया है। 15 जून से शुरू होने जा रहे इस एयरपोर्ट के पहले चरण में इंडिगो और अकासा एयर अपनी उड़ान सेवाएं संचालित करेंगी, जिससे दिल्ली-NCR और आसपास के क्षेत्रों से हवाई यात्रा और अधिक सुगम और सुलभ हो जाएगी। Jewar Airport
एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, यात्रियों को संचालन के पहले ही दिन से इंटरसिटी और लंबी दूरी की बस सेवाएं, एयरपोर्ट टैक्सी, ऐप-आधारित कैब और पर्याप्त पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। इसका उद्देश्य यात्रियों को एयरपोर्ट तक आने-जाने में किसी प्रकार की असुविधा से बचाना है। यात्रियों के लिए ओला, उबर और रैपिडो जैसी ऐप-आधारित कैब सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी, जिनके माध्यम से आसानी से बुकिंग की जा सकेगी। इसके साथ ही महिंद्रा लॉजिस्टिक्स द्वारा प्रीमियम इलेक्ट्रिक कैब सेवा भी शुरू की जाएगी, जिससे यात्रियों को अधिक आरामदायक और पर्यावरण-अनुकूल यात्रा विकल्प मिल सकेगा। Jewar Airport
जेवर एयरपोर्ट को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) और आसपास के राज्यों से जोड़ने के लिए विस्तृत योजना तैयार की गई है। इसके तहत उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख शहरों से सीधी बस सेवाएं भी शुरू की जाएंगी। देहरादून हरिद्वार, ऋषिकेश और हल्द्वानी के साथ-साथ गुरुग्राम, फरीदाबाद और चंडीगढ़ से भी एयरपोर्ट के लिए सीधा बस संचालन प्रस्तावित है। इसके अलावा दिल्ली के कश्मीरी गेट, आनंद विहार, सराय काले खां और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से भी नियमित बस सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। Jewar Airport
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए NCR एयरपोर्ट शटल सेवा भी शुरू की जाएगी। यह शटल सेवा नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन, गाजियाबाद और अक्षरधाम जैसे प्रमुख स्थानों को एयरपोर्ट से जोड़ेगी। एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि शुरुआत में बस सेवाएं सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक संचालित होंगी और यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ इन सेवाओं का विस्तार भी किया जाएगा। एयरपोर्ट प्रबंधन का दावा है कि पहले दिन से ही यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे एयरपोर्ट तक पहुंचना और वहां से यात्रा करना पूरी तरह सरल और सुगम हो सकेगा। Jewar Airport
विज्ञापन