विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए नियमित हवाई सेवा बुधवार से शुरू हो गई है। नई फ्लाइट सेवा के शुरू होते ही यात्रियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पहले ही दिन अधिकांश सीटें बुक हो गईं।

Jewar Airport : उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए नियमित हवाई सेवा बुधवार से शुरू हो गई है। नई फ्लाइट सेवा के शुरू होते ही यात्रियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पहले ही दिन अधिकांश सीटें बुक हो गईं। इस नई कनेक्टिविटी से खास तौर पर ग्रेटर नोएडा, नोएडा और गाजियाबाद के यात्रियों को अब दिल्ली एयरपोर्ट जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे समय और यात्रा दोनों की बचत होगी। Jewar Airport
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, लखनऊ से जेवर आने वाली पहली उड़ान की 76 में से 72 सीटें पहले ही बुक हो चुकी थीं। वहीं, जेवर से लखनऊ जाने वाली वापसी उड़ान में भी 74 सीटों की बुकिंग दर्ज की गई। इससे साफ है कि इस नए रूट को यात्रियों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। एयरलाइन की ओर से बताया गया है कि इस रूट पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुबह, दोपहर और रात के समय उड़ानों का संचालन किया जाएगा, ताकि अलग-अलग समय पर यात्रा करने वाले लोगों को बेहतर विकल्प मिल सके। Jewar Airport
जेवर और लखनऊ के बीच रोजाना कई उड़ानों का संचालन होगा। प्रमुख उड़ानों का समय इस प्रकार है
इस शेड्यूल के जरिए दोनों शहरों के बीच यात्रियों को पूरे दिन यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। Jewar Airport
जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानों का संचालन पहले ही शुरू हो चुका है। अब नेटवर्क का विस्तार करते हुए जयपुर, श्रीनगर, जोधपुर, धर्मशाला, भोपाल, देहरादून, लखनऊ, पंतनगर, चंडीगढ़, बरेली और किशनगढ़ जैसे शहरों के लिए भी उड़ानें शुरू कर दी गई हैं। हालांकि बरेली और किशनगढ़ के लिए फिलहाल सप्ताह के तय दिनों में ही उड़ानें उपलब्ध रहेंगी, जबकि अन्य प्रमुख शहरों के लिए नियमित सेवा संचालित की जाएगी। Jewar Airport
जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खराब मौसम और घने कोहरे में भी सुरक्षित उड़ान संचालन सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक नेविगेशन सिस्टम लगाए गए हैं। इससे कम दृश्यता की स्थिति में भी टेकऑफ और लैंडिंग अधिक सुरक्षित और सुचारु रूप से हो सकेगी। नई उड़ानों के शुरू होने से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बीच हवाई संपर्क और मजबूत होगा। इसके साथ ही पर्यटन, व्यापार और निवेश गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। Jewar Airport
विज्ञापन