जेवर एयरपोर्ट के आसपास विकास की रफ्तार और तेज होने वाली है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) जेवर एयरपोर्ट और टप्पल-बाजना क्षेत्र के बीच करीब 8,000 हेक्टेयर भूमि पर एक बड़े नए शहर के विकास की योजना पर काम कर रहा है।

Jewar Airport : जेवर एयरपोर्ट के आसपास विकास की रफ्तार और तेज होने वाली है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) जेवर एयरपोर्ट और टप्पल-बाजना क्षेत्र के बीच करीब 8,000 हेक्टेयर भूमि पर एक बड़े नए शहर के विकास की योजना पर काम कर रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए मास्टर प्लान और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चयनित कंपनी को करीब चार महीने में फाइनल मास्टर प्लान का ड्राफ्ट तैयार करना होगा। Jewar Airport
यीडा की योजना शुरुआत में इस क्षेत्र को मुख्य रूप से औद्योगिक कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की थी। अब परियोजना का दायरा बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। प्रस्तावित मास्टर प्लान में उद्योगों के साथ आवासीय, संस्थागत और अन्य आवश्यक शहरी गतिविधियों की संभावनाओं का भी अध्ययन किया जाएगा। यीडा का उद्देश्य एयरपोर्ट के आसपास एक ऐसा सुनियोजित क्षेत्र विकसित करना है, जहां औद्योगिक निवेश के साथ रहने, शिक्षा, संस्थानों और अन्य सुविधाओं के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था हो। इससे यमुना एक्सप्रेसवे के आसपास शहरीकरण और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है। Jewar Airport
परियोजना की रूपरेखा तैयार करने के लिए यीडा ने पिछले महीने रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी किया था। इसके जवाब में तीन कंपनियों ने आवेदन किया है। इनमें टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स लिमिटेड, फीडबैक इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड और वॉयंट्स साल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। अब यीडा की ओर से वित्तीय बिड की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इसके बाद कंपनियां परियोजना को लेकर अपना प्रस्तुतीकरण देंगी। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक कंपनी को मास्टर प्लान और डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। Jewar Airport
चयनित कंपनी को करीब चार महीने के भीतर परियोजना का फाइनल मास्टर प्लान ड्राफ्ट तैयार करना होगा। इसके बाद डीपीआर और प्रस्ताव को यीडा की आगामी बोर्ड बैठक में मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। मास्टर प्लान तैयार होने के बाद यह स्पष्ट होगा कि 8,000 हेक्टेयर के प्रस्तावित क्षेत्र में उद्योग, आवासीय सेक्टर, संस्थागत क्षेत्र और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए कितनी भूमि निर्धारित की जाएगी। प्रस्तावित नए शहर को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बेहतर तरीके से जोड़ने की भी तैयारी है। एयरपोर्ट तक जाने वाली 60 मीटर चौड़ी सड़क को इस नए विकास क्षेत्र तक विस्तार देने पर विचार किया जा रहा है, ताकि यमुना सिटी और आसपास के क्षेत्रों से यहां पहुंचना आसान हो सके। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा वेस्ट की 130 मीटर चौड़ी सड़क को भी प्रस्तावित नए शहर से जोड़ने की योजना पर काम किया जा रहा है। बेहतर सड़क संपर्क से इस क्षेत्र की औद्योगिक और शहरी गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की संभावना है। Jewar Airport
नया शहर विकसित होने के बाद अलीगढ़ के डिफेंस कॉरिडोर को भी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। इससे औद्योगिक इकाइयों, निवेशकों और लॉजिस्टिक्स गतिविधियों को लाभ मिल सकता है। यीडा के एसीईओ शैलेंद्र भाटिया के अनुसार, नोएडा एयरपोर्ट और टप्पल-बाजना के बीच प्रस्तावित क्षेत्र को विकसित करने के लिए तीन कंपनियों ने रुचि दिखाई है। योजना केवल औद्योगिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आवासीय और संस्थागत विकास की संभावनाओं को भी मास्टर प्लान के दौरान शामिल किया जाएगा। Jewar Airport
विज्ञापन