Advertisement
Advertisement
खास बात यह है कि जेवर एयरपोर्ट क्षेत्र नो-ड्रोन जोन में आता है और यहां बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना सख्त तौर पर प्रतिबंधित है। इसके बावजूद बार-बार ड्रोन की मौजूदगी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

Jewar Airport : जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर एक नई और चिंताजनक हलचल सामने आई है। जेवर एयरपोर्ट के आसपास रात के समय अवैध ड्रोन उड़ाने की गतिविधि देखी गई है। खास बात यह है कि जेवर एयरपोर्ट क्षेत्र नो-ड्रोन जोन में आता है और यहां बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना सख्त तौर पर प्रतिबंधित है। इसके बावजूद बार-बार ड्रोन की मौजूदगी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।
एयरपोर्ट के सिक्योरिटी ऑफिसर कृष्णकांत पांडे ने इस संबंध में थाना जेवर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि पिछले 2–3 दिनों से रात के समय ड्रोन उड़ाए जा रहे हैं। आरोप है कि ये ड्रोन ग्राम रनहेरा कुरैब की तरफ से झाझर रोड दिशा से आते हैं, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के परिसर में प्रवेश कर कुछ देर तक मंडराते हैं और फिर वापस लौट जाते हैं।
शिकायत के मुताबिक, भारत सरकार ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट क्षेत्र को पहले से नो-ड्रोन फ्लाई जोन घोषित कर रखा है। इसके बाद भी ड्रोन की उड़ानें सामने आना सुरक्षा प्रोटोकॉल पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। ऐसे में प्रतिबंधित इलाके में ड्रोन की गतिविधि को सुरक्षा एजेंसियां संभावित जोखिम के तौर पर देख रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इस तरह की उड़ानें न सिर्फ नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि परिसर की सुरक्षा के लिहाज से भी चिंताजनक हैं। Jewar Airport