विज्ञापन
जेवर एयरपोर्ट का विधिवत उद्घाटन 28 मार्च 2026 को हो गया था। उद्घाटन होने के बाद से ही एक बड़ा सवाल बना हुआ है। बड़ा सवाल यह है कि जेवर एयरपोर्ट से आम नागरिकों के लिए हवाई उड़ान कब शुरू होगी? इस सवाल का जवाब मिल गया है।

Jewar Airport : जेवर एयरपोर्ट का विधिवत उद्घाटन 28 मार्च 2026 को हो गया था। उद्घाटन होने के बाद से ही एक बड़ा सवाल बना हुआ है। बड़ा सवाल यह है कि जेवर एयरपोर्ट से आम नागरिकों के लिए हवाई उड़ान कब शुरू होगी? इस सवाल का जवाब मिल गया है। जेवर एयरपोर्ट का संचालन करने वाली कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (YIAPL) की मंगलवार 21 अप्रैल 2026 को हुई बोर्ड बैठक में इस सवाल का जवाब मिला है। YIAPL की बोर्ड बैठक में जेवर एयरपोर्ट से आम नागरिकों के लिए उड़ान शुरू करने की तारीख घोषित कर दी गई है। Jewar Airport
मंगलवार को हुई YIAPL की बोर्ड बैठक में अनेक फैसले लिए गए। इस बैठक में सबसे बड़ा फैसला यह हुआ कि जेवर एयरपोर्ट से आम जनता के लिए उड़ान 30 मई 2026 से शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान जेवर एयरपोर्ट के लिए ली जाने वाली सभी प्रकार की सुरक्षा संबंधी अनुमति प्राप्त कर ली जाएगी। YIAPL की बोर्ड बैइक में मौजूद अधिकारिक सूत्र ने चेतना मंच को बताया कि जेवर एयरपोर्ट से हवाई उड़ान शुरू करने की अंतिम तारीख 30 मई तय कर दी गई है। 30 मई 2026 के आस-पास हर हाल में जेवर एयरपोर्ट से आम जनता के लिए शुरू हो जाएगी हवाई उड़ान। Jewar Airport
जेवर एयरपोर्ट के संचालन का काम करने वाली कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (YIAPL) के अंतरंग सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आई है। बड़ी खबर यह है कि YIAPL ने अपने विदेशी CEO क्रिस्टॉफ स्नेलमान को बदलकर उनके स्थान पर किसी भारतीय को CEO बनाने का फैसला किया है। दरअसल YIAPL के CEO के पद पर विदेशी नागरिक के बैठे होने के कारण भारत सरकार के गृह मंत्रालय से हवाई उड़ान की अनुमति नहीं मिल पा रही है। भारत सरकार से अपने नियमों में परिवर्तन की अपील करने पर इस प्रक्रिया में लम्बा समय लग सकता है। इस कारण YIAPL ने तय किया है कि कंपनी अपने वर्तमान CEO क्रिस्टॉफ स्नेलमान के स्थान पर किसी भारतीय को कंपनी का CEO बना देगी।
Jewar Airport
आपको बता दें कि भारत सरकार ने देश की सुरक्षा व्यवस्था को हमेशा सर्वोपरि रखा है। कितना ही बड़ा प्रोजेक्ट हो अथवा कितना ही बड़ा पूंजी निवेश भारत सरकार सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं करती है। भारत सरकार का नियम है कि किसी एयरपोर्ट का संचालन करने वाली कंपनी का सर्वोच्च अधिकारी विदेशी है तो उस कंपनी के एयरपोर्ट से हवाई उड़ान उड़ाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। जेवर एयरपोर्ट का संचालन करने वाली कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (YIAPL) के वर्तमान CEO क्रिस्टॉफ स्नेलमान विदेशी नागरिक हैं। इसी कारण जेवर एयरपोर्ट से उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिल रही थी। अब YIAPL ने अपना CEO बदलकर किसी भारतीय को कंपनी का CEO बनाने का फैसला कर लिया है। नए CEO के नाम की घोषणा होते ही भारत सरकार से उड़ान उड़ाने की अनुमति मिल जाएगी। Jewar Airport
विज्ञापन