Jewar Airport : एयरपोर्ट की आड में जमीनों की धोखाधड़ी का खेल चरम पर , एसपी पलवल से की शिकायत
Jewar News
भारत
चेतना मंच
29 Sep 2022 10:06 PM
Jewar Airport : ग्रेटर नोएडा l जेवर में बन रहे एशिया के पांचवे बड़े एयरपोर्ट की आड में जमीनों की धोखाधड़ी का खेल शुरू हो गया है l इस तरह का एक मामला प्रकाश में आया हैl एयरपोर्ट के पास जमीन देने के लालच में एक व्यक्ति से कुछ लोगों ने 15 लाख रुपए हड़प लिए l पीड़ित को अब पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही हैl ऐसी एक शिकायत पलवल के एसएसपी से की गई हैl
Jewar Airport :
गौरतलब है कि जनपद गौतमबुद्धनगर के जेवर में एशिया का पांचवा बड़ा एयरपोर्ट निर्माणाधीन हैl इसका शिलान्यास कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया हैl उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर आधा दर्जन से अधिक बार कार्य स्थल का दौरा कर चुके हैंl एयरपोर्ट बनने की वजह से इसके आसपास के इलाके में जमीनों के भाव आसमान पर हैं l भौगोलिक स्थिति से पता चलता है कि जेवर का इलाका हरियाणा के पलवल से लगा हुआ है l यहां के शेखपुर गांव में गन्नौर सोनीपत निवासी सुनील कुमार ने 8 कनाल 10 मरला जमीन का इकरारनामा ग्राम महोना निवासी दीपक से किया थाl आरोप है कि दीपक ने झांसा देकर 15 लाख ठग लिए l पीड़ित ने इस आशय का शिकायती पत्र पुलिस अधीक्षक पलवल हरियाणा को भेजा हैl शिकायती पत्र में कहा गया है कि दीपक की माता ओमवती पिता रामप्रसाद और उसकी पत्नी ने एक साजिश रचीl इस साजिश के तहत पैसों की जरूरत बताकर पीड़ित सुनील को जमीन बेचने का प्रस्ताव रखा l पीड़ित ने एक लाख रुपए नगद जबकि 14 लाख रुपए आरटीजीएस से दिए l शिकायती पत्र में कहा गया है कि सौदा 30 जून 2022 को हुआl 53 लाख 12 हजार 500 रुपए में 8 कनाल 10 मरला जमीन का देनी थी l l इसका इकरारनामा हुआ थाl
Jewar Airport :
इस मामले में गड़बड़ होने की संभावना के बाद जमीन की रजिस्ट्री के लिए 22अगस्त 2022 को पलवल के रजिस्ट्रार कार्यालय में आना तय हुआ l लेकिन दीपक उसकी मां ओमबत्ती पिता रामप्रसाद और पत्नी ने रजिस्ट्री करने की बजाय गंदी गंदी गालियां और जान से मारने की धमकी दी l इस मामले में एसएसपी से रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है l