विज्ञापन
यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के द्वारा जेवर एयरपोर्ट के पास लाई गई प्लॉट की स्कीम सुपर हिट साबित हुई है। जेवर एयरपोर्ट के निकट लाई गई प्लॉट योजना ने यीडा का खजाना मोटे धन से भर दिया है। यीडा की इस प्लॉट योजना में 98 हजार से अधिक आवेदन जमा हो चुके हैं।

Jewar Airport : यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के द्वारा जेवर एयरपोर्ट के पास लाई गई प्लॉट की स्कीम सुपर हिट साबित हुई है। जेवर एयरपोर्ट के निकट लाई गई प्लॉट योजना ने यीडा का खजाना मोटे धन से भर दिया है। यीडा की इस प्लॉट योजना में 98 हजार से अधिक आवेदन जमा हो चुके हैं। इस योजना में यीडा को जो रजिस्ट्रेशन मनी मिली है उससे यीडा का खजाना खूब भर गया है। जेवर एयरपोर्ट के पास वाली योजना से यीडा के खाते में 400 करोड़ रूपए से अधिक जमा हो चुके हैं। Jewar Airport
यीडा ने जेवर एयरपोर्ट के पास 973 प्लॉटों की आवासीय योजना 6 अप्रैल 2026 को घोषित की थी। 6 मई 2026 तक इस योजना में आवेदन हो सकता है। जब हम यह समाचार अपलोड कर रहे हैं तब तक इस योजना के लिए 98 हजार से अधिक आवेदन जमा हो चुके थे। प्लॉट के लिए आवेदन करने के लिए प्लॉट की कुल कीमत का प्रतिशत जमा करना है। यीडा ने जेवर एयरपोर्ट के पास स्थित सेक्टर-15सी, 18 तथा 24ए में 162 मीटर के 476 प्लॉट, 183 वर्ग मीटर के प्लॉट, 184 वर्ग मीटर के 4 प्लॉट 200 वर्ग मीटर के 481 प्लॉट, 223 वर्ग मीटर के 6 प्लॉट तथा 290 वर्ग मीटर के 2 प्लॉट निकाले हुए हैं। 162 वर्ग मीटर के प्लॉट की कुल कीमत 58 लाख 74 हजार 124 रूपए, 183 वर्ग मीटर के प्लॉट की कुल कीमत 66 लाख 35 हजार 580 रूपए, 184 वर्ग मीटर के प्लॉट की कीमत 66 लाख 71 हजार 840 रूपए, 200 वर्ग मीटर के प्लॉट की कुल कीमत 72 लाख 52 हजार रूपए, 223 वर्ग मीटर के प्लॉट की कीमत 8 लाख 85 हजार 980 रूपए तथा 290 वर्ग मीटर के प्लाट की कुल कीमत 1 करोड 5 लाख 15400 रूपए है। रजिस्ट्रेशन मनी के रूप में एवरेज पांच लाख रूपए की हिसाब से यीडा को अब तक 490 करोड रूपए मिल चुके हैं। Jewar Airport
आपको एक बार फिर बता दें कि जेवर एयरपोर्ट के पास निकाली गई इस स्कीम की Last Date 6 मई 2026 (आज) है। यीडा के अधिकारियों ने घोषणा कर दी है कि यीडा की प्लॉट योजना को लेकर कोई भी व्यक्ति भ्रम में ना रहे। यीडा के द्वारा प्लॉट की स्कीम की Date नहीं बढ़ाई जा रही है। यीडा ने यह स्कीम 6 अप्रैल 2026 को 6 मई 2026 तक के लिए घोषित की थी। इस प्रकार 6 मई 2026 (आज) को इस स्कीम की आखिरी तारीख (Last Date) आ गई है। जो लोग भी जेवर एयरपोर्ट के पास घर बनाना चाहते हैं वे सब 6 मई की शाम तक प्लॉट के लिए आवेदन कर सकते हैं। यीडा की इस स्कीम के तहत YEIDA ने 162, 183, 184, 200, 223 और 290 वर्ग मीटर के 973 रेजिडेंशियल प्लॉट के लिए आवेदन मांग रखे हैं। इन प्लॉट का आवंटन ड्रॉ के जरिए किया जाएगा जोकि 18 जून को होगा। यह सभी प्लॉट जेवर एयरपोर्ट के पास यीडा के सेक्टर 15सी, 18 और 24ए में स्थित हैं। यह स्कीम इन्वेस्टर्स और बायर्स के लिए काफी फायदेमंद मानी जा रही है क्योंकि सभी प्लॉट जेवर एयरपोर्ट के पास हैं। Jewar Airport
यीडा की योजना का पूरा नाम
YEIDA प्लॉट स्कीम 2026
लोकेशन
सेक्टर 15C, 18 और 24A, यमुना एक्सप्रेसवे
प्लॉट रेट
36260 प्रति वर्ग मीटर
प्लॉट साइज
162, 200, 223, 290 वर्ग मीटर
कुल अनुमानित कीमत
लगभग 58.7 लाख से 1.05 करोड़
आवंटन प्रक्रिया
लकी ड्रॉ (Lucky Draw)
प्रमुख आकर्षण
जेवर एयरपोर्ट के पास लोकेशन Jewar Airport
विज्ञापन
विज्ञापन