Jewar:श्री खाटू श्याम मंदिर के लिये भूमि पूजन सम्पन्न
भारत
चेतना मंच
16 Dec 2021 05:49 PM
जेवर । कस्बे के प्राचीन मंदिर श्री दुर्गे मंदिर पर श्री खाटू श्याम मंदिर के नवनिर्माण के लिये भूमि पूजन किया गया। जिसमें खाटू श्यााम मंदिर सीकर राजस्थान के सचिव व भाजपा नेता ने मंत्रोच्चारण के बीच मंदिर की नींव रखी जिसमें भारी तादात महिला व पुरूष मौजूद थे।
श्री खाटू श्याम मंदिर संचालन समिति के तत्वाधान में श्री दुर्गे मंदिर पर श्री खाटू श्याम के मंदिर नवनिर्माण के लिये भूमि पूजन में सीकर राजस्थान से पहुंचे श्री खाटू श्याम के मुख्य भक्त आलू सिंह के प्रपौत्र सचिव श्याम सिंह चौहान व भाजपा नेता संजय सिंह ने मंत्रोच्चारण के बीच अनिल शास्त्री ने श्री खाटू श्याम मंदिर का भूमि पूजन कराया गया और रात्रि को मंदिर ग्राउंड में श्री खाटू श्याम का बहुत सुंदर जागरण किया गया।
भूमि पूजन में धर्मेन्द्र सिंह, मनोज जैन, रविन्द्र शर्मा, संजीव छौंकर, सुनील शर्मा, पंकज शर्मा, कौशलमणि तायल, हमेंत शर्मा, कपिल प्रताप सिंह, सौरभ शर्मा, सुभाष चंद गर्ग, कुलदीप पंडित, रवि राय, नारायण सिंह, अशोक मैम्बर, अजय शर्मा समेत सैकडों की तादात में महिला व पुरूष मौजूद थे।
11 लाख रूपये मंदिर के नवनिर्माण को दिये
भाजपा नेता संजय सिंह व गाजियाबाद के उद्योगपति अशोक झाव ने श्री खाटू श्याम मंदिर के नवनिर्माण के लिये साढे पांच पांच लाख रूपये का सहयोग देने की घोषणा की जिसकी कस्बे के मौजूद लोगों ने जमकर सराहना की।