विज्ञापन
जेवर में मासूम गोपाल की निर्मम हत्या का जेवर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मासूम गोपाल की हत्या के आरोप में तीन लोगों को एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

Jewar News : जेवर में मासूम गोपाल की निर्मम हत्या का जेवर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मासूम गोपाल की हत्या के आरोप में तीन लोगों को एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। शुरूआती जांच में पता चला है कि हुक्का पिलाने को लेकर गोपाल की दादी ने पड़ोसियों को डांटा था। डांट से नाराज पड़ोसियों ने गोपाल की हत्या कर दी। जेवर पुलिस ने 15 वर्षीय गोपाल हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे हुक्का पिलाने को लेकर हुआ विवाद मुख्य वजह बना। Jewar News
ज्वाइंट सीपी राजीव नारायण मिश्र ने एक प्रेसवार्ता में बताया कि जेवर कोतवाली क्षेत्र के बनवारी बाँस गाँव के रहने वाले रवि भूषण उर्फ बंटी का बेटा गोपाल 21 मई से लापता था। परिवार ने तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला और शुक्रवार (22 मई 2026) को जेवर कोतवाली में गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद शनिवार (23 मई 2026) को गोपाल शर्मा का शव उसके गाँव से 4 किलोमीटर दूर रोही गाँव में एक खाली मकान के कमरे से बरामद हुआ था। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि किशोर के सिर पर गहरी चोट के निशान मिले और कमरे में काफी मात्रा में खून फैला हुआ था। इसके बाद परिजन ने उसकी हत्या की आशंका जताई। इसके बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। Jewar News
जांच में सामने आया कि आरोपी गोपाल के पड़ोसी थे और मृतक की दादी द्वारा डांटे जाने से नाराज़ थे। आरोप है कि आरोपियों ने पहले गोपाल को तंबाकू मिलाकर हुक्का पिलाया और बाद में उसे एक खंडहर मकान में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि मामले के खुलासे के लिए चार टीमें बनाई गई थीं। आज जेवर पुलिस को एक सूचना मिली कि हत्या में शामिल 3 आरोपी कहीं भागने की फिराक में हैं। पुलिस ने सूचना पर कार्यवाही करते हुए एक मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उमेश कुमार , नरेश व मोहित को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में उमेश महतो और नरेश सिंह घायल हो गए हैं। Jewar News
विज्ञापन