Jewar International Airport News : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का ईपीसी कांट्रेक्ट टाटा को
भारत
चेतना मंच
04 Jun 2022 06:58 PM
Jewar : जेवर । जेवर में निर्माणाधीन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के खरीद और निर्माण (ईपीसी) के काम के लिए टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड को चुना गया है। इस काम के लिए तीन कंपनियां आगे आयी थी जिसमें से टाटा की कंपनी को चुना गया है। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण पीपीपी मॉडल पर स्विटजरलैंड की कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल (एजी) द्वारा किया जा रहा है। यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (वाईआईएपीएल) ने एक बयान में बताया कि इस अनुबंध के तहत टाटा प्रोजेक्टस हवाई अडडे पर टर्मिनल, रनवे, एयरसाइड, इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़कों, उपभोक्ताओं, लैंड साइड सुविधाओं व अन्य सहायक भवनों का निर्माण करेगी। टाटा को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अडडे के विकास के लिए एक विशेष उददेश्यीय कंपनी (एसवीपी) के रूप में शामिल किया गया है।
यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने बताया कि हवाई अड्डे के ईपीसी काम के लिए टाटा प्रोजेक्ट के साथ साझेदारी करके खुशी है। इस अनुबंध के साथ हमारी परियोजना अगले चरण में प्रवेश करेगी। टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड के सीईओ विनायक पै ने कहा कि टाटा प्रोजेक्ट भारत के सबसे उन्नत और पर्यावरण अनुकूल हवाई अड्डे को समय पर बनाकर पूरा करने के लिए वाईआईएपीएल के साथ मिलकर काम करेगा। कुल 1.334 हेक्टेयर में फैली ग्रीनफील्ड सुविधा के पहले चरण में 5,700 करोड़ रूपये के निवेश से एकल रनवे परिचालन शुरू किया जाएगा। जिसकी क्षमता हर साल 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने की होगी।