Jewar News:... और इतिहास में दर्ज हो गया सांसद डा. महेश शर्मा का नाम
जेवर
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:06 AM
अरूण सिन्हाजेवर। गौतमबुद्धनगर के सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा का नाम इतिहास में दर्ज हो गया। दरअसल कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की जो आधारशिला रखी उस शिला पट्टिका में प्रधानमंत्री के अलावा केन्द्रीय उड्डयन व नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गौतमबुद्धनगर के सांसद डा. महेश शर्मा, प्रदेश के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी तथ जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह का ही नाम लिखा है। इस शिला पट्टिका पर दर्ज नाम हमेशा के लिए इतिहास में दर्ज हो गये।
सर्वविदित है कि जेवर में देश के सबसे बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए डा. महेश शर्मा के मैराथन प्रयास किसी से छिपे नहीं हैं। केन्द्रीय उड्डयन राज्य मंत्री के रूप में डा. महेश शर्मा ने एयरपोर्ट को जेवर में लाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। उनके इस प्रयास का फल यह मिला कि 6 जुलाई 2017 को जेवर में हवाई अडडे के लिए निर्माण साइट की अनुमति मिली। 6 नवंबर 2017 को गृह मंत्रालय ने इमीग्रेशन की एनओसी प्रदान की।
23 अप्रैल 2018 को नागर विमानन मंत्रालय ने सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की। 6 अगस्त 2019 को जिला प्रशासन ने जमीनों का कब्जा लेना शुरू किया। 29 नंवबर 2019 को इसकी निविदा खुली तथा ज्यूरिख कंपनी ने सर्वाधिक बोली लगायी तथा उसे निर्माण का टेंडर मिला। 25 नवंबर 2021 को यह सपना तब साकार हुआ जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जेवर एयरपोर्ट की आधारशिलाा रखी।
जेवर में एयरपोर्ट लाने का पहला प्रयास प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने किया था। इसके बाद रही सरकारों ने इस मसले पर गंभीरता नहीं दिखाई। नतीजा यह फाइल ठंडे बस्ते में पड़ी रही। पूर्व सपा सरकार ने तो बाकायदा केन्द्र सरकार को पत्र लिखकर स्पष्ट कह दिया था कि जेवर एयरपोर्ट की फाइल को बंद कर दिया जाए। लेकिन पहली बार सांसद व मंत्री बनने पर डा. महेश शर्मा ने इस प्रोजेक्ट को लाने का बीड़ा उठाया तथा आज यह योजना धरातल पर दिख रही है।