Jewar News : कपिल प्रताप आज खेलेंगे स्टेट चैंपियनशिप मे
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:00 AM
Jewar : कपिल प्रताप आज खेलेंगे स्टेट चैंपियनशिप मेजेवर। जेवर के मौहल्ला सल्लियान निवासी कपिल प्रताप का चयन यूपी स्टेट चैंपियनशिप मे होने पर वह गुरुवार को लखनऊ के लिए रवाना हुए। वहीं कस्बे के समाजसेवी नारायन माहेश्वरी ने कपिल को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।
शुक्रवार को लखनऊ मे यूपी स्टेट दौड़ प्रतियोगिता मे वह भाग ले रहे हैं। वह यहां सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता मे अपना दम दिखाएंगे। कस्बे के लोगों को उनसे काफी उम्मीद है।कपिल ने कहा की वह इस स्टेट चैंपियनशिप में भी पदक लाकर कस्बे व जिले का नाम रोशन करेंगे। बतादें की सोमवार को कपिल प्रताप सिंह ने एथलेटिक्स फैडरसन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में सिटी पार्क ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुई जिला स्तरीय दौड प्रतियोगिता मे भी प्रथम स्थान प्राप्त किया था और वह मंडल स्तरीयदौड प्रतियोगिता में मेरठ व अलीगढ मंडल में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कर चुके है।