Jewar News : रोटरी क्लब ने बांटी साईकिल 25 छात्राएं हुई लाभान्वित
जेवर
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 02:48 AM
जेवर
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 02:48 AM
Jewar: जेवर। रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की 25 छात्राओं को साईकिलें प्रदान करके उनके स्वावलम्बन में योगदान दिया है। साईकिल वितरण समारोह पारसौल गांव में स्थित किसान इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। यह पूरा आयोजन रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष अमित राठी की देख-रेख में सम्पन्न हुआ। आयोजन में जेवर क्षेत्र के विधायक धीरेन्द्र सिंह, रोटरी क्लब के सचिव विजय शर्मा, प्रशांत राज शर्मा, विनोद गोयल (संयोजक कार्यक्रम), विनोद कसाना, बिजेंद्र भाटी ,मंजीत सिंह , सौरभ बंसल ,अतुल जैन (कोषाध्यक्ष), एम. पी. सिंह , प्रवीन गर्ग प्रीति अग्रवाल ,कालेज के प्रबन्धक धर्मपाल सिंह, कॉलेज प्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह , मेरठ यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति रमेश चंद्र , देवेंद्र सिंह नेताजी , बिहारी लाल इंटर कॉलेज दनकौर के पूर्व प्रबंधक विनोद गोयल, चौधरी अनूप सिंह एवं गांव प्रधान मुरैना पवन कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष अमित राठी ने कहा कि क्लब की तरफ से छात्राओं को स्वावलम्बी बनाने का प्रयास करके उनका क्लब स्वयं गौरवान्वित हुआ है।