विज्ञापन

Noida News / जेवर (चेतना मंच)। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते सोमवार की सुबह दो मंजिला मकान अचानक भर भराकर गिरने से परिवार के तीन लोग दब गये। शोर शराबे की आवाज पर पहुंचे पडोस के लोगों ने भारी मशक्कत के बाद पति पत्नी व उनके नाबालिग पुत्र को मलबे से बहोशी व लहुलुहान अवस्था में बाहर निकाला और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।
जेवर के मौहल्ला सल्लियान निवासी सतवीर 36 वर्ष अपनी पत्नी अनिता देवी 34 वर्ष व पुत्र नितिन के साथ मकान में आराम कर रहा था कि अचानक उसका दो मंजिला मकान भर भराकर गिर गया जिसमें सतवीर, अनीता देवी व नितिन मलबे में दब गये।
मकान गिरने का शोर शराबा सुनकर पडोस के सैकडों की तादात में महिला व पुरूष मौके पर पहुंचे और तीनों को मलबे में तलाश कर बहार निकाला गया। लहुलुहान व बहोशी की अवस्था में दंपति व उनके पुत्र नितिन को परिजनों के सहयोग से पडोसी जेवर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी है और उनकी सेहत में सुधार बताया जाता है।
विज्ञापन