प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज एक नए रूप में नजर आए। उत्तर प्रदेश में जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद सब लोगों को चौंका दिया। जब उन्होंने अचानक यह घोषणा कर दी कि जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन मैं नहीं करूंगा।

Jewar Airport : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज एक नए रूप में नजर आए। उत्तर प्रदेश में जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद सब लोगों को चौंका दिया। जब उन्होंने अचानक यह घोषणा कर दी कि जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन मैं नहीं करूंगा। प्रधानमंत्री की इस घोषणा से जेवर एयरपोर्ट की जनसभा में अचानक सन्नाटा छा गया। जनसभा में मौजूद तमाम लोग एक-दूसरे को देखने लगे और सभी आश्चर्यचकित थे। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बड़ी घोषण कर दी और उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन जनसभा में मौजूद आम जनता करेगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनसभा में मौजूद नागरिकों से कहा कि वह सभी अपने-अपने फोन निकाल लें। जनता द्वारा फोन निकालने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सभी लोग अपने फोन की लाइट जलाएं और दीपक के प्रकाश के द्वारा जेवर एयरपोर्ट का विधिवत उद्घाटन करें। जनसभा में मौजूद जनता ने पूरे उत्साह के साथ अपने-अपने फोन की लाइट जलाकर जेवर एयरपोर्ट का उदघाटन किया। इस पूरी प्रकिया के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्टेज से अपना संबोधन शुरू किया और भारत माता की जयकार के नारे के साथ कहा कि अब इस एयरपोर्ट का उद्घाटन हो गया है।
जेवर एयरपोर्ट पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज उन्हें दो बड़ी प्रसन्नता हैं। एक बड़ी प्रसन्नता तो यह है कि जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास करने का अवसर जनता ने मुझे दिया था और आज जनता ने अपने साथ इस एयरपोर्ट के उदघाटन करने का गौरव भी मुझे दिया है। दूसरी बड़ी प्रसन्नता यह है कि उत्तर प्रदेश का मुझे संसद में प्रतिनिधि बनाया गया है। वह उत्तर प्रदेश आज अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के मामले में नम्बर-1 प्रदेश बन गया है। आज से उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट हो गए हैं।
जेवर एयरपोर्ट की जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इस एयरपोर्ट का उदघाटन कोई सामान्य उदघाटन नहीं है। यह भारत के युवा वर्ग के सपनों को नई उड़ान देने का आगाज है। युवाओं की शक्ति के द्वारा ही भारत विकास के नए आयाम तय करेगा। जेवर एयरपोर्ट को युवा वर्ग को समर्पित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जेवर एयरपोर्ट पर बनने वाले कॉर्गो हब तथा यहां बनने वाले हवाई जहाज मेंटेंनेंस सेंटर की विशेषताओं के विषय में विस्तार से चर्चा की। जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उत्तर प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री व जनपद के प्रभारी बृजेश सिंह, गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, दादरी के विधायक तेजपाल सिंह नागर, नोएडा विधायक पंकज सिंह, अनूपशहर के विधायक संजय कुमार शर्मा, खैर विधायक सुरेन्द्र दिलेर, सिकन्द्राबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह, गौतमबुद्धनगर जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, मथुरा विधायक श्रीकांत शर्मा, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, माट विधायक राजेश चौधरी, बरौली विधायक जयवीर सिंह, एमएलसी नरेन्द्र सिंह भाटी, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, दादरी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता सतबीर गुर्जर, गौतमबुद्धनगर के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा तथा नोएडा के अध्यक्ष महेश चौहान सहित नोएडा, ग्रेटर नोएडा के जनप्रतिनिधि सहित बड़ संख्या में क्षेत्रीय जनता, विदेशी मेहमान व मीडियाकर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। Jewar Airport