विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं और पूरे इलाके की कड़ी निगरानी की जा रही है।

Jewar Airport Live Updates : आज उत्तर प्रदेश और पूरे देश के लिए ऐतिहासिक दिन है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के जेवर में बने बहुप्रतीक्षित Noida International Airport का उद्घाटन करने जा रहे हैं। इस एयरपोर्ट को एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स में से एक माना जा रहा है। उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैं। यह एयरपोर्ट न केवल Noida, Greater Noida और Delhi-एनसीआर के विकास को नई गति देगा बल्कि पूरे उत्तर भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का एक बड़ा केंद्र भी बनने जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों के साथ उद्घाटन समारोह की तैयारियों का जायजा लिया।
जेवर एयरपोर्ट परिसर में उद्घाटन कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बड़ी संख्या कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुकी है। लोगों में प्रधानमंत्री के संबोधन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। Jewar Airport Live Updates
विज्ञापन