प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने अलग-अलग स्टाइल के लिए प्रसिद्ध हैं। हर खास मौके पर कुछ अलग करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबको चौंका देते हैं। सबसे हटकर कुछ नया करने का यह स्टाइल ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दूसरे नेताओं के मुकाबले खास नेता बनाने का काम करता है।

Jewar Airport : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने अलग-अलग स्टाइल के लिए प्रसिद्ध हैं। हर खास मौके पर कुछ अलग करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबको चौंका देते हैं। सबसे हटकर कुछ नया करने का यह स्टाइल ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दूसरे नेताओं के मुकाबले खास नेता बनाने का काम करता है। ऐसा ही कुछ खास काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन करते समय किया। किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि जेवर एयरपोर्ट का उदघाटन करने के वक्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुछ ऐसा कर डालेंगे कि एक ही झटके में जनता को अपना मुरीद बना लेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दोपहर लगभग 12.00 बजे जेवर एयरपोर्ट पर पहुंचे। वहीं उन्होंने एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए बनाए गए शिलापट्ट से पर्दा हटाकर एयरपोर्ट के उद्घाटन की औपचारिकता पूरी की। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनसभा के मंच पर पहुंचे और उन्होंने वहां कहा कि उद्घाटन अभी नहीं हुआ है। मैंने तो खाली पर्दा हटाया है। जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन तो यहां मौजूद आम जनता करेगी और वही हुआ।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनसभा में मौजूद नागरिकों से कहा कि वह सभी अपने-अपने फोन निकाल लें। जनता द्वारा फोन निकालने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सभी लोग अपने फोन की लाइट जलाएं और दीपक के प्रकाश के द्वारा जेवर एयरपोर्ट का विधिवत उद्घाटन करें। जनसभा में मौजूद जनता ने पूरे उत्साह के साथ अपने-अपने फोन की लाइट जलाकर जेवर एयरपोर्ट का उदघाटन किया। इस पूरी प्रकिया के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्टेज से अपना संबोधन शुरू किया और भारत माता की जयकार के नारे के साथ कहा कि अब इस एयरपोर्ट का उद्घाटन हो गया है। जेवर एयरपोर्ट पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज उन्हें दो बड़ी प्रसन्नता हैं। एक बड़ी प्रसन्नता तो यह है कि जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास करने का अवसर जनता ने मुझे दिया था और आज जनता ने अपने साथ इस एयरपोर्ट के उदघाटन करने का गौरव भी मुझे दिया है। दूसरी बड़ी प्रसन्नता यह है कि उत्तर प्रदेश का मुझे संसद में प्रतिनिधि बनाया गया है। वह उत्तर प्रदेश आज अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के मामले में नम्बर-1 प्रदेश बन गया है। आज से उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट हो गए हैं। Jewar Airport