गौतमबुद्ध नगर के दनकौर क्षेत्र में 27 सितंबर को होने वाले प्रजापति प्रबुद्ध महासम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। बिलासपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन को लेकर संगठन के पदाधिकारी गांव-गांव पहुंचकर जनसंपर्क कर रहे हैं।

Jewar News : गौतमबुद्ध नगर जिले के दनकौर क्षेत्र में आगामी प्रजापति प्रबुद्ध महासम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति और संगठन के पदाधिकारी गांव-गांव पहुंचकर जनसंपर्क कर रहे हैं। इस दौरान ग्रामीणों, युवाओं, शिक्षाविदों, चिकित्सकों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों को सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया जा रहा है। Jewar News
अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के तत्वावधान में 27 सितंबर को बिलासपुर में प्रजापति प्रबुद्ध महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों के तहत गुरुवार को दनकौर क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों ने कनारसी, तालडा, झालडा, चचुला, हतेवा, नवादा, बागपुर, रामपुर और सलेमपुर समेत विभिन्न गांवों में पहुंचकर लोगों से संपर्क किया। इस दौरान सम्मेलन के उद्देश्य और कार्यक्रम में सहभागिता को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की गई। Jewar News
संगठन के पदाधिकारी प्रजापति राजेंद्र आर्य ने बताया कि सम्मेलन को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बैठकें और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन अभियानों का उद्देश्य समाज के अधिक से अधिक लोगों को सम्मेलन से जोड़ना और उन्हें कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित करना है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ युवाओं, शिक्षाविदों, चिकित्सकों और अन्य प्रबुद्ध लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है। आयोजन समिति सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रजापति राजेंद्र आर्य, पन्ना लाल प्रजापति, सुरेश प्रजापति, बच्चन प्रजापति, रामभूल प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, जगमाल प्रजापति और सब्बू प्रजापति समेत अन्य लोग मौजूद रहे। Jewar News
विज्ञापन