UP Election 2022:तेजपाल नागर ने जनसंपर्क कर वोट मांगे
भारत
RP Raghuvanshi
24 Jan 2022 07:54 PM
Dadri/Greater Noida दादरी/ ग्रेटर नोएडा। दादरी विधानसभा क्षेत्र (Dadri Assembly Constituency)से विधायक रहे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तेजपाल नागर ने ग्रेटर नोएडा की सभी सोसाइटी में जनसंपर्क कर अपने पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान सोसाइटी में उनका भव्य स्वागत किया गया तथा लोगों ने समर्थन देने का आश्वासन भी दिया। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने रविवार के दिन ग्रेटर नोएडा की सोसायटी चेरी काउन्टी, निराला स्टेट, सम्रद्बि ग्राऊन्ड वेन्यू, रोयल स्टेट, ग्लैक्सी वेगा, पंचशील ग्रीन, सुपरटेक, अंजनहारा होम्स सहित बारह सोसाटियों में लोगों से घर-घर जाकर मुलाकात कर पार्टी की नीतियों के बारे मे अवगत कराया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अब तक किये गये सभी वायदे पूरे किये हैं। आगे भी विकास योजनाओं पर कार्य किया जायेगा। इस बार फिर से भाजपा के कमल को वोट किये जाने की जाने की माग की लोगों ने हाथ हिलाकर कर अपना सर्मथन दिया।