UP Election 2022: कमल, साइकिल, हाथ, हाथी व झाड़ू के अलावा भी हैं कुछ रोचक सिम्बल
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:04 AM
(Gautambudh Nagar )गौतमबुद्धनगर। चुनाव की इस बेला में गौतमबुद्धनगर की नोएडा, दादरी व जेवर विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी को वोट डालने के लिए जिले की जनता तैयार है। मैदान में तीनों विधानसभा से कुल 39 प्रत्याशी हैं जिनमें से भावी विधायक चुना जाएगा। चुनाव में प्रत्याशियों को प्रतीक(सिम्बल) भी आवंटित कर दिये गए है। कमल, हाथ, हाथी, साइकिल व झाडू के अलावा कुछ रोचक प्रतीक भी प्रत्याशियों को आवंटित किए गए हैं।
नोएडा। नोएडा विधानसभा सीट(Noida Assembly Seat) से कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैंदान में हैं इनमें वर्तमान विधायक व भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह, बसपा प्रत्याशी कृपाराम शर्मा, समाजवादी पार्टी प्रत्याशी सुनील चौधरी, कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक तथा आम आदमी पार्टी प्रत्याशी पंकज अवाना को मिले चुनाव-चिन्ह तो वोटरों को पता ही हैं। लेकिन कुछ ऐसे प्रत्याशी भी हैं जिन्हें अजीबो-गरीब चुनाव-चिन्ह मिले हैं। इनमें लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार आशीष वर्मा को त्रिभुज, लिबरल पार्टी ऑफ इंडिया के प्रत्याशी धु्रव अग्रवाल को (कलम की निब सात किरणों के साथ), राष्ट्रीय जनता पार्टी प्रत्याशी नितिश वर्मा को (चारपाई), विजय भारत पार्टी के प्रत्याशी विजेन्द्र सिंह को टेलीविजन, राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) के प्रत्याशी रोहित को चप्पलें, निर्दलीय प्रत्याशी येशु सिंह को लैपटॉप, निर्दलीय प्रत्याशी समेन्द्र को चिमटा तथा निर्दलीय प्रत्याशी सौरभ गोयल को (तुरहा बजाता आदमी) चुनाव चिन्ह मिला है।
Dadri: दादरी। दादरी विधानसभा सीट (Dadri Assembly Seat) से 14 प्रत्याशी अपनी किस्मत इस चुनाव में आजमाएंगे। सपा प्रत्याशी राजकुमार भाटी (साइकिल), भाजपा प्रत्याशी तेजपाल सिंह नागर (कमल), कांग्रेस प्रत्याशी दीपक भाटी चोटीवाल (हाथ), बसपा प्रत्याशी मनबीर सिंह (हाथी) तथा आप प्रत्याशी संजय सिंह (झाडू), के चुनाव चिन्ह पर लड़ रहे हैं। यहां भी कई प्रत्याशियों को रोचक चुनाव चिन्ह दिये गये हैं। शिवसेना प्रत्याशी हेमंत शर्मा को (तीर कमान), निर्दलीय अन्नू खान (लैपटॉप), निर्दलीय अमित बैसोया (फुटबॉल), निर्दलीय त्रिलोचन नारायण सिंह (हाथ घड़ी), मिहिर सेना से प्रत्याशी चमन सिंह को (हैलीकॉप्टर), सर्वसमाज पार्टी के जगदीश सिंह को (डम्बल्स), सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभाष पार्टी), प्रत्याशी राघवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को (अलमारी), बहुजन आंदोलन पार्टी प्रत्याशी विनय नागर को (जंजीर) तथा निर्दलीय प्रत्याशी संजय कुमार शर्मा को (गन्ना किसान) का प्रतीक (चुनाव-चिन्ह) दिया गया है।
Jewar: जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar International Airport) के शिलान्यास के कारण प्रदेश की हॉट सीट बने जेवर में भावी विधायक बनने के लिए कुल 12 प्रत्याशी मैंदान में हैं। इनमें भाजपा प्रत्याशी धीरेन्द्र सिंह (कमल), रालोद-सपा गठबंधन प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना (हैंडपम्प), बसपा प्रत्याशी नरेन्द्र कुमार (हाथी), तथा कांग्रेस प्रत्याशी मनोज चौधरी (हाथ), आप प्रत्याशी पूनम (झाडू), के चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगी। यहां भी सर्वसमाज पार्टी प्रत्याशी नीरू वालिया को (डम्बल्स), लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी के मनोज कुमार शर्मा (त्रिभुज), निर्दलीय प्रत्याशी त्रिलोक चंद शर्मा को (हॉकी और बॉल), निर्दलीय धनीराम (कैंची), निर्दलीय प्रत्याशी विजय को (बाल्टी), निर्दलीय प्रत्याशी वीर सिंह को (कैंची) तथा निर्दलीय प्रत्याशी सुनील गौतम को (ट्रक), का सिम्बल (प्रतीक) दिया गया है। प्रत्याशियों को आवंटित यह प्रतीक चिन्ह चुनाव को और रोचक बना रहे हैं।