UP Election 2022:जेवर में बसपा ही एकमात्र विकल्प: नरेन्द्र भाटी
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 07:34 AM
Jewar : जेवर। जेवर विधानसभा क्षेत्र (Jewar Assembly Constituency) से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी नरेंद्र भाटी एडवोकेट (डाढ़ा) ने कहा है कि इस विधानसभा क्षेत्र में बसपा ही एकमात्र विकल्प है। यहां की जनता ने तय कर लिया है कि इस बार सर्व समाज की समस्याओं का समाधान करने वाले प्रत्याशी को ही विजयी बनाएंगे।क्षेत्र में धुआंधार जनसंपर्क अभियान चला रहे श्री भाटी ने प्रचार के बीच में से थोड़ा सा समय निकाल कर चेतना मंच के साथ एक बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल जेवर क्षेत्र की जनता भाजपा के विधायक से बेहद त्रस्त रही है। किसी भी गरीब, किसान, मजदूर, दलित, नौजवान अथवा अल्पसंख्यक वर्ग के व्यक्ति की कोई समस्या नहीं सुनी गई। किसी भी समस्या का समाधान कराने का प्रयास विधायक ने नहीं किया केवल हवा हवाई घोषणाएं हुई। फर्जी वायदे हुए इन सब समस्याओं को देखते हुए जेवर क्षेत्र की जनता ने यहां बदलाव का मन बना लिया है। जनता को यह भी पता है कि जेवर में बहुजन समाज पार्टी ही बदलाव का एकमात्र विकल्प है। यही कारण है कि क्षेत्र में हर वर्ग, जाति धर्म समाज एकजुट होकर बसपा के पक्ष में गोलबंद हो रहा है।
नरेंद्र भाटी ने आशा व्यक्त की कि इस चुनाव में जेवर विधानसभा क्षेत्र से बसपा की ऐतिहासिक जीत होगी । चुनाव जीतने के बाद आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। अभी तक बेरोजगारी कि जो समस्या रही है उसे दूर कराया जाएगा। महिलाओं को सम्मान दिया जाएगा स्वास्थ्य की व्यापक व्यवस्था कराई जाएगी। शिक्षा के क्षेत्र में भी अनेक काम करने की योजना उनके पास है । आज श्री भाटी ने क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांवों का दौरा करके वोट मांगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया तथा चुनाव जीतने के बाद समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान बहुजन समाज पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता उनके साथ रहे। उधर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व नरेंद्र भाटी एडवोकेट के बड़े भाई वीरेंद्र सिंह डाढा ने भी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर घर-घर वोट मांगे।