विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेवर क्षेत्र के किसानों को सम्मानित करने का फैसला किया है। इतना ही नहीं जेवर एयरपोर्ट से उडऩे वाली पहली कॉमर्शियल फ्लाइट के द्वारा जेवर क्षेत्र के किसानों को लखनऊ तक की मुफ्त हवाई यात्रा भी कराई जाएगी।

Jewar Airport : जेवर एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसानों के लिए बड़ी खबर आई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेवर क्षेत्र के किसानों को सम्मानित करने का फैसला किया है। इतना ही नहीं जेवर एयरपोर्ट से उडऩे वाली पहली कॉमर्शियल फ्लाइट के द्वारा जेवर क्षेत्र के किसानों को लखनऊ तक की मुफ्त हवाई यात्रा भी कराई जाएगी। 15 जून 2026 को जेववर एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट जेवर क्षेत्र के किसानों को लेकर लखनऊ जाएगी। लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर जेवर क्षेत्र के किसानों का सम्मान किया जाएगा।
15 जून 2026 को जेवर क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ा दिन होगा। 15 जून को इंडिगो एयरलाइंस की पहली फ्लाइट जेवर क्षेत्र के किसानों को लेकर लखनऊ जाएगी। लखनऊ एयरपोर्ट से एसी बसों के द्वारा किसान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास 5 कालीदास मार्ग पर जाएंगे। मुख्यमंत्री के आवास पर खुद सीएम... योगी किसानों को सम्मानित करेंगे। मुख्यमंत्री के आवास पर किसानों को दोपहर का भोजन कराया जाएगा। उसके बाद किसान लखनऊ एयरपोर्ट पर जाएंगे तथा वहां से इंडिगो की फ्लाइट से वापस जेवर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। Jewar Airport
सबको पता है कि जेवर एयरपोर्ट की स्थापना में सबसे बड़ा योगदान जेवर क्षेत्र के किसानों ने दिया है। जेवर क्षेत्र के किसान यदि एयरपोर्ट के लिए जमीन नहीं देते तो जेवर एयरपोर्ट बनने का सपना कभी पूरा नहीं होता। किसानों के इसी योगदान की सराहना करने के मकसद से किसानों को खासतौर से सम्मानित करने का फैसला किया गया है। यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारियों ने 15 जून के कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। यीडा के अधिकारियों का कहना है कि 15 जून को किसानों के सम्मान के कार्यक्रम की पूरी रूप रेखा तैयार की जा रही है। Jewar Airport
विज्ञापन