Advertisement
Advertisement
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि अब इस कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। जेवर में एयरपोर्ट के काम का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री सेक्टर-50 में अस्पताल का शुभारंभ करने पहुंचेंगे। यहां से कार्यक्रम समाप्त होने के बाद नोएडा से गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट लौट जाएंगे।

Jewar Airport : जेवर एयरपोर्ट को लेकर बड़ी घोषणा होने वाली है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जेवर एयरपोर्ट पर आकर बड़ी घोषणा करने वाले हैं। जेवर एयरपोर्ट पर CM योगी की इस घोषणा के लिए अधिक प्रतीक्षा भी नहीं करनी पड़ेगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार 27 नवंबर 2025 को जेवर एयरपोर्ट का निरीक्षण करने आ रहे हैं। जेवर एयरपोर्ट का निरीक्षण करके CM योगी बड़ी घोषणा करेंगे।
जेवर एयरपोर्ट का विधिवत उद्घाटन होने की तारीख बार-बार बदल रही है। खबर है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जेवर एयरपोर्ट का निरीक्षण करने के बाद 27 नवंबर को ही जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीख की घोषणा कर देंगे। खबर यह भी है कि जेवर एयरपोर्ट को जल्दी ही DGCA से अंतिम ग्रीन सिग्नल मिल जाएंगे। DGA की टीम जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था का पूरा जायजा लेकर अपनी रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार के साथ साझा कर चुकी है। अब केवल जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीख की सबको बेसब्री से प्रतीक्षा है।
जैसा कि पहले से घोषित है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 नवंबर को नोएडा के दौरे पर आ रहे हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री के दौरे के कार्यक्रम में परिवर्तन हुआ है। नोएडा की जिलाधिकारी श्रीमती मेधा रूपम ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बृहस्पतिवार को नोएडा के प्रस्तावित कार्यक्रम में फेरबदल हुआ है। अब मुख्यमंत्री नोएडा में केवल निजी अस्पताल का उद्घघाटन करेंगे और इसके बाद जेवर एयरपोर्ट जाकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे। पुलिस, प्राधिकरण व प्रशासन के अधिकारी तैयारी में जुट गए हैं। बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जाएगा। मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को एक बार फिर शहर में होंगे। पांच दिन से नोएडा प्राधिकरण व पुलिस के अफसर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी कर रहे हैं। पहले से मुख्यमंत्री का नोएडा में तीन कार्यक्रम थे। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि अब इस कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। जेवर में एयरपोर्ट के काम का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री सेक्टर-50 में अस्पताल का शुभारंभ करने पहुंचेंगे। यहां से कार्यक्रम समाप्त होने के बाद नोएडा से गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट लौट जाएंगे।
ग्रेटर नोएडा के पास विकसित हो रहे जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। शासन ने जेवर एयरपोर्ट के नजदीक दो नए फायर स्टेशनों के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। इससे ग्रेटर नोएडा-जेवर बेल्ट में आगजनी और अन्य आपात स्थितियों से निपटने की क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी। गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने जेवर एयरपोर्र्ट और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में सुरक्षा एवं आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए दो नए पुलिस फायर स्टेशन स्थापित किए जाने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में शासन ने इस प्रस्ताव पर तुरंत कार्रवाई करते हुए यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-32 तथा सेक्टर-18 में दो नए पुलिस फायर स्टेशनों के लिए आवश्यक भूमि उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग को हस्तांतरित कर दी है। जेवर और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए इन दोनों पुलिस फायर स्टेशनों के निर्माण का काम लोक निर्माण विभाग (PWD) उत्तर प्रदेश को सौंपा गया है। सिर्फ इमारत ही नहीं, बल्कि इन फायर स्टेशनों के प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक जनशक्ति (मैनपावर) की स्वीकृति भी शासन द्वारा प्रदान कर दी गई है। इससे ग्रेटर नोएडा और जेवर के बीच स्थित यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में आधुनिक और सक्षम अग्निशमन तंत्र उपलब्ध हो सकेगा।
दोनों पुलिस फायर स्टेशनों के निर्माण और संचालन के बाद जेवर एयरपोर्ट से लेकर ग्रेटर नोएडा तक पूरा इलाका एक तरह से हाई-सिक्योरिटी सेफ्टी ज़ोन में बदल जाएगा। आग लगने या किसी भी आपात स्थिति में फायर ब्रिगेड की टीम पहले से कहीं ज्यादा तेज़ी से मौके पर पहुंचेगी, राहत और बचाव कार्यों में देरी नहीं होगी और हर मिनट का सही इस्तेमाल हो सकेगा। इससे न सिर्फ फायर सेफ्टी तंत्र मजबूत होगा, बल्कि जेवर एयरपोर्ट और ग्रेटर नोएडा कॉरिडोर की सुरक्षा व्यवस्था और आपदा प्रबंधन क्षमता भी नए स्तर पर अपग्रेड हो जाएगी। यही वजह है कि इस फैसले को पूरे ग्रेटर नोएडा-यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच माना जा रहा है। Jewar Airport