विज्ञापन
जेवर और आसपास के किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। यमुना एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए अपनी भूमि देने वाले किसानों को अब टोल टैक्स से छूट का लाभ दिया जाएगा, जिसके तहत पात्र किसानों के वाहन टोल फ्री यात्रा कर सकेंगे।

Jewar News : जेवर और आसपास के किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। यमुना एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए अपनी भूमि देने वाले किसानों को अब टोल टैक्स से छूट का लाभ दिया जाएगा, जिसके तहत पात्र किसानों के वाहन टोल फ्री यात्रा कर सकेंगे। इस सुविधा को लागू करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, इस योजना के तहत सात गांवों में विशेष अभियान चलाया गया है, जबकि एक्सप्रेसवे के लगभग 40 किलोमीटर क्षेत्र में भूमि देने वाले किसानों के दस्तावेज एकत्र किए जा रहे हैं। Jewar News
यमुना एक्सप्रेसवे के सहायक महाप्रबंधक जे.के. शर्मा ने बताया कि पात्र किसानों से फॉर्म संख्या-11, मतदाता पहचान पत्र, वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र (RC), मोबाइल नंबर और वर्तमान पते से जुड़े दस्तावेज मांगे गए हैं। इन सभी दस्तावेजों को जेवर टोल प्लाजा स्थित परियोजना कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है। इसके लिए अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है। प्रबंधन की टीम ने रविवार को रोनीजा, नीलोनी मिर्जापुर, अच्छेजा, रीलखा, सलारपुर और भाईपुर ब्राह्मण सहित कई गांवों में पहुंचकर किसानों को रियायती पास योजना की जानकारी दी और दस्तावेज जमा कराने के लिए प्रेरित किया। Jewar News
नई व्यवस्था के अनुसार, जिन किसानों ने यमुना एक्सप्रेसवे के लिए अपनी जमीन दी है, उनके नाम और उनके पुत्रों के नाम पर पंजीकृत वाहन जेवर तक टोल टैक्स से मुक्त रहेंगे। लंबे समय से चली आ रही किसानों की यह मांग अब पूरी होती दिखाई दे रही है। गौरतलब है कि ग्रेटर नोएडा के परी चौक से आगरा तक बने 165 किलोमीटर लंबे छह लेन यमुना एक्सप्रेसवे के आसपास बसे किसान और उनके परिवार इस छूट की मांग लंबे समय से कर रहे थे। Jewar News
इसी बीच नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परियोजना के लिए जमीन देने वाले 14 गांवों के युवाओं में रोजगार को लेकर नाराजगी बनी हुई है। स्थायी नौकरी की मांग को लेकर युवा लगातार दूसरे दिन भी एयरपोर्ट परिसर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे युवाओं का कहना है कि परियोजना के लिए भूमि देने वाले 335 युवाओं को स्थायी रोजगार देने का वादा किया गया था, लेकिन अब तक किसी को भी नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया गया है। युवाओं ने आरोप लगाया कि कई बार आश्वासन के बावजूद भर्ती प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी है। बताया जा रहा है कि रोजगार उपलब्ध कराने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू किया गया है, जिस पर अब तक 180 से अधिक युवा पंजीकरण करा चुके हैं, लेकिन नौकरी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। Jewar News
विज्ञापन