विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने औद्योगिक निवेश को एक नई दिशा देते हुए बड़ा कदम उठाया है। प्राधिकरण ने कुल 3,181 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर 8 प्रमुख कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) जारी किया है।

YEIDA investment 2026 : यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने औद्योगिक निवेश को एक नई दिशा देते हुए बड़ा कदम उठाया है। प्राधिकरण ने कुल 3,181 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर 8 प्रमुख कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) जारी किया है। इस बड़े निवेश के जरिए क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को तेज गति मिलने के साथ-साथ रोजगार के हजारों नए अवसर भी पैदा होने की उम्मीद है। YEIDA investment 2026
इन निवेश प्रस्तावों से यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार और औद्योगिक विस्तार का एक मजबूत नेटवर्क तैयार होता दिख रहा है। करीब 18,126 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार अवसर न केवल एक आंकड़ा हैं, बल्कि यह इस बात का संकेत है कि क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों की रफ्तार आने वाले समय में कई गुना बढ़ने वाली है। इससे नजदीकी जिलों के युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे, जिससे पलायन पर भी कुछ हद तक रोक लग सकती है।यह पूरा निवेश परिदृश्य अलग-अलग औद्योगिक सेक्टरों को एक साथ जोड़ते हुए एक सशक्त इकोसिस्टम तैयार कर रहा है। ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड प्रोसेसिंग, हेल्थकेयर और कॉस्मेटिक जैसे उद्योग जब एक ही औद्योगिक क्षेत्र में विकसित होंगे, तो यहां एक ऐसा क्लस्टर बनेगा जहां उत्पादन, सप्लाई चेन और रोजगार तीनों एक-दूसरे को मजबूती देंगे। इसी क्रम में कुछ प्रमुख परियोजनाएं भी इस विकास को और गति दे रही हैं Crispy City Food Pvt Ltd करीब 122 करोड़ रुपये के निवेश से फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करेगी, जिससे लगभग 4,000 लोगों के लिए रोजगार के अवसर तैयार होंगे। वहीं AG Organics Pvt Ltd लगभग 259.90 करोड़ रुपये के निवेश से परफ्यूम, कॉस्मेटिक और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाएगी। इन परियोजनाओं के शुरू होने से न सिर्फ FMCG और फूड सेक्टर को मजबूती मिलेगी, बल्कि यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र एक उभरते हुए औद्योगिक हब के रूप में अपनी पहचान और भी मजबूत करेगा। YEIDA investment 2026
सबसे बड़ा निवेश Samvardhana Motherson International Ltd द्वारा किया जाएगा। कंपनी को सेक्टर 8D में 50 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। यह कंपनी लगभग 1,156 करोड़ रुपये का निवेश कर ऑटोमोबाइल कंपोनेंट निर्माण इकाई स्थापित करेगी। इस परियोजना से लगभग 8,000 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना जताई गई है। YEIDA के सीईओ डॉ. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि प्राधिकरण निवेशकों को पारदर्शी और तेज प्रक्रिया के साथ उद्योग-अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख औद्योगिक हब बनेगा और आने वाले समय में और अधिक निवेश आकर्षित किए जाएंगे। YEIDA investment 2026
विज्ञापन