
Jewar Airport, नोएडा हिन्दी न्यूज़: चेतना मंच के जेवर संवाददाता अशोक छोकर के अनुसार जेवर क्षेत्र के दर्जनों गांवों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। हथिनी कुंड बैराज से दूसरी बार फिर पानी छोड़े जाने से जेवर क्षेत्र के गांवों के जंगल में बाढ़ का जलस्तर बढ़ने से किसानों के चेहरों की रौनक फिर फीकी पड़ गई है।
आपको बता दें कि जेवर क्षेत्र के गांवों झुप्पा, शमशमनगर, पुरनगर, कानीगढी, गोविन्दगढ, जेवर खादर, सिरसा माचीपुर, रामपुर बांगर के गांवों की एक सप्ताह पूर्व यमुना नदी में आयी भीषण बाढ़ की चपेट में आकर हजारों बीघा ज्वार, धान, बाजरा, सब्जी की फसल पानी में समां गई थी।
Jewar Airport News: बाढ़ का जलस्तर घटने से किसानों ने राहत की सांस ली थी और अपने खेत में नये सिरे से फसल बोने की तैयारी कर रहे थे कि हथिनीकुंड बैराज से दूसरी बार छोड़े गए लाखों क्यूसेक पानी के बढ़ने से उक्त सभी गांवों में फिर बाढ़ आने का संकट गहरा गया है। यमुना का पानी बढ़ने से किसानों के चेहरों की रौनक उड़ी हुई है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जेवर पुलिस प्रशासन एलर्ट हो गया है। Yamuna Flood Update