विज्ञापन
यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) को जल्दी ही अपना खुद का बनाया हुआ कार्यालय मिल जाएगा। यीडा के CEO राकेश कुमार सिंह ने यीडा के क्षेत्र में यीडा का कार्यालय बनाने का फैसला कर लिया है। यीडा के कार्यालय के निर्माण पर 257 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे।

YEIDA News : यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) को जल्दी ही अपना खुद का बनाया हुआ कार्यालय मिल जाएगा। यीडा के CEO राकेश कुमार सिंह ने यीडा के क्षेत्र में यीडा का कार्यालय बनाने का फैसला कर लिया है। यीडा के कार्यालय के निर्माण पर 257 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। अगले 30 महीनों में यीडा का नया प्रशासनिक कार्यालय बनकर तैयार हो जाएगा। अभी तक यीडा का प्रशासनिक कार्यालय ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की मार्किट में किराए पर चल रहा है। यीडा के क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यालय बनने से विकास कार्यों की गति और अधिक तेज हो जाएगी। YEIDA News
यीडा के CEO राकेश कुमार सिंह उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध IAS अधिकारी हैं। राकेश कुमार सिंह को तेज गति से फैसले लेने में महारत हासिल है। उन्होंने बताया कि यमुना सिटी के क्षेत्र में यीडा के सेक्टर-18 में यीडा प्राधिकरण का भव्य कार्यालय बनाया जाएगा। इस कार्यालय के निर्माण पर 257 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। कार्यालय का निर्माण करने वाली एजेंसी के चयन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। राकेश कुमार सिंह ने प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्राधिकरण के कार्यालय के निर्माण का काम 30 महीने के अंदर जरूर पूरा कर लिया जाए। YEIDA News
यीडा के सेक्टर-18 में बनने वाले कार्यालय का पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। यीडा का नया कार्यालय भवन 5 मंजिल का होगा। साथ ही कार्यालय में भूमिगत पार्किंग होगी। भूतल पर मार्केटिंग, सिस्टम, रिसेप्शन, कारपोरेट कार्यालय आदि होंगे। प्रथम तल पर संपत्ति, वित्त एवं अकाउंट विभाग, द्वितीय तल पर भूमि, उद्योग विभाग, तृतीय तल पर परियोजना व अन्य कार्यालय, चतुर्थ तल पर नियोजन, विधि विभाग आदि होंगे। पंचम तल पर प्रशासनिक ब्लाक होगा। इसमें चेयरमैन, CEO, ACEO आदि के कार्यालय होंगे। YEIDA News
विज्ञापन