विज्ञापन
यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के द्वारा बसाया जा रहा यमुना सिटी विकास के नए मानक स्थापित कर रहा है। 24 अप्रैल 2027 को यीडा पूरे 25 साल का सफर पूरा कर लेगा। 24 अप्रैल को यीडा का रजत जयंती दिवस (26वां स्थापना दिवस) है।

YEIDA : यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के द्वारा बसाया जा रहा यमुना सिटी विकास के नए मानक स्थापित कर रहा है। 24 अप्रैल 2027 को यीडा पूरे 25 साल का सफर पूरा कर लेगा। 24 अप्रैल को यीडा का रजत जयंती दिवस (26वां स्थापना दिवस) है। इस मौके पर यीडा की तरफ से नई विकास योजनाओं की घोषणा भी की जाएगी। यीडा का नेतृत्व उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध आईएएस IAS अधिकारी राकेश कुमार सिंह कर रहे हैं। यीडा के CEO राकेश कुमार सिंह (YEIDA CEO Rakesh Kumar Singh) के नेतृत्व में यीडा उत्तर प्रदेश का ग्रोथ इंजन बन गया है। YEIDA
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से लेकर आगरा तथा मथुरा तक नया शहर बसाया जा रहा है। इस शहर को बसाने का काम यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) कर रहा है। यमुना प्राधिकरण के नाम के कारण ही इस शहर का नाम यमुना सिटी पड़ गया है। अधिकारिक तौर पर यीडा के द्वारा बसाए जा रहे शहर का कोई नामकरण नहीं हुआ है। यीडा के क्षेत्र में स्थापित हुए जेवर एयरपोर्ट का नाम विश्व मानचित्र पर भी अंकित हो रहा है। यीडा के द्वारा इस शहर में एक के बाद एक नई विकास की योजनाएं घोषित की जा रही हैं। YEIDA
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने जून 2025 में राकेश कुमार सिंह को यीडा का CEO नियुक्त किया था। उत्तर प्रदेश को गाजियाबाद तथा मुरादाबाद जैसे जिलों के जिलाधिकारी रह चुके राकेश कुमार सिंह की सबसे पहली बड़ी जिम्मेदारी जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन कराने की थी। अपनी उस जिम्मेदारी को 29 मार्च 2026 को उन्होंने पूरा कर लिया है। निकट भविष्य में विश्व स्तरीय फिल्म सिटी, वल्र्ड क्लॉस डाटा सेंटर, टॉय सिटी, AI हब जैसी बड़ी-बड़ी परियोजनाओं को धरातल पर लाने की बड़ी जिम्मेदारी यीडा के CEO राकेश कुमार सिंह के कंधों पर है। YEIDA
यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के क्षेत्र में जेवर एयरपोर्ट इस पूरे क्षेत्र का सबसे बड़ा गेमचेंजर माना जा रहा है। एयरपोर्ट के चालू होते ही यमुना को एक एरोट्रोपोलिस (Airport-based city) के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे अंतरराष्ट्रीय निवेश और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। जेवर एयरपोर्ट के आसपास होटल, लॉजिस्टिक्स और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स तेजी से विकसित हो रहे हैं। इससे हजारों नौकरियों के अवसर पैदा होंगे तथा बड़ा पूंजी निवेश इस क्षेत्र में आएगा। यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स आ रहे हैं। यहां पर ही करीब 2 लाख करोड़ रूपये का AI और डेटा सेंटर हब विकसित किया जा रहा है। सेक्टर-11 में AI और फाइनेंस हब के लिए 500 एकड़ जमीन आरक्षित की गई है। फिनटेक पार्क और डिजिटल सेवाओं के लिए बड़े निवेश की योजना भी बनाई गई है। इन प्रोजेक्ट्स से हजारों हाई-स्किल नौकरियां और विदेशी निवेश आने की पूरी संभावना है। YEIDA
विज्ञापन