विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र के हजारों किसानों के लिए लंबे इंतजार के बाद बड़ी खुशखबरी आने वाली है। प्राधिकरण 7 प्रतिशत आबादी भूखंड योजना के तहत पहले चरण में करीब 5100 किसानों को आवंटन पत्र जारी करने की तैयारी कर रहा है।

YEIDA News : यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र के हजारों किसानों के लिए लंबे इंतजार के बाद बड़ी खुशखबरी आने वाली है। प्राधिकरण 7 प्रतिशत आबादी भूखंड योजना के तहत पहले चरण में करीब 5100 किसानों को आवंटन पत्र जारी करने की तैयारी कर रहा है। इस प्रक्रिया के तहत आवंटन पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों से किसानों को सौंपे जाने की संभावना है। YEIDA News
यह भी पढ़े : बाबा बर्फानी के दर्शन होंगे आसान, जेवर से श्रीनगर के लिए शुरू हुई उड़ाने
YEIDA द्वारा औद्योगिक परियोजनाओं के लिए किसानों की भूमि का अधिग्रहण या सहमति से क्रय किया जाता है। इसके बदले किसानों को 7 प्रतिशत विकसित आबादी भूखंड दिए जाने का प्रावधान है। हालांकि, कई गांवों में यह प्रक्रिया वर्षों से लंबित थी, जिससे किसानों में नाराजगी भी बनी हुई थी। किसान संगठनों ने लगातार इस मुद्दे को उठाया, जिसके बाद प्राधिकरण ने आरक्षण पत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू की थी। अब अगला चरण आवंटन पत्र जारी करने का है, जिसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर तेजी से तैयारी चल रही है। प्राधिकरण के अनुसार, पहले चरण में 5100 पात्र किसानों को विकसित भूखंडों के आवंटन पत्र दिए जाएंगे। इससे पहले कुल 11211 पात्र किसानों में से 7035 को आरक्षण पत्र जारी किए जा चुके हैं, जबकि 4176 भूखंडों का नियोजन पूरा किया जा चुका है। अब विकसित भूखंडों के आधार पर अंतिम आवंटन पत्र जारी किए जाएंगे। YEIDA अधिकारियों का कहना है कि शेष भूखंडों के नियोजन कार्य को भी तेजी से पूरा किया जा रहा है, ताकि सभी पात्र किसानों को समय पर लाभ मिल सके। YEIDA News
इस योजना के तहत जिन गांवों के किसानों को 7 प्रतिशत आबादी भूखंड आवंटित किए जाएंगे, उनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं गुनपुरा, मथुरापुर, मूंजखेड़ा, औरंगपुर, बेला कला, सलारपुर, मुस्तफाबाद, रामपुर बांगर, चांदपुर, मिर्जापुर, रुस्तमपुर, पारसौल, उस्मानपुर, डूंगरपुर रीलका, आच्छेपुर, पचोकरा, अच्छेजा बुजुर्ग, निलौनी शाहपुर, धनौरी, कादरपुर, रौनीजा, तिरथली और वीरमपुर सहित कई गांव। इसके अलावा दनकौर, अट्टा गुजरान और जगनपुर से जुड़े एसआईटी जांच वाले मामलों को छोड़कर अन्य पात्र किसानों को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा। YEIDA News
विज्ञापन